{"_id":"5b6339624f1c1b572f8b7d64","slug":"91533229410-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड अफसर ने अपने विचारों से अधिकारियों को दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड अफसर ने अपने विचारों से अधिकारियों को दी नसीहत
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। भारत विदेश सेवा के रिटायर्ड अफसर डॉ. राकेश मैत्रेय ने गुरुवार को आयुक्त सभागार में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्विभागीय समन्वय एवं अधिकारी कार्य दक्षता कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता अपने विचारों सेे उपस्थित अधिकारियों को झकझोर दिया।
उन्होंने अफसरों को यह चेताया कि स्वच्छ भारत मिशन सिर्फ पंचायतीराज विभाग का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सभी विभागों के सहयोग से फलीभूत होने वाली भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका सीधा संबंध देश के हर नागरिक से चाहे वह किसी भी तबके से आता हो।
आयुक्त देवीपाटन मंडल की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्विभागीय समन्वय एवं अधिकारीगण कार्य दक्षता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें भारत विदेश सेवा के रिटायर्ड अफसर डॉ. राकेश मैत्रेय ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को गांव में धरातल पर लागू करने के कम्यूनिकेशन यानी संप्रेषण की आवश्यकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमें लोगों की आदतें बदलनी होगी। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष भारत में गंदगी के कारण दो हजार बच्चे प्रति घंटे मौत के मुंह में समा जाते हैं तथा प्रतिवर्ष बीमारियों पर 35 हजार करोड़ रुपये का खर्चा इलाज के लिए लोगों द्वारा किया जाता है। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी और बीएसए से कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा अध्यापकों का सम्मेलन कराएं।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा बहुएं महिलाओं को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करें। आयुक्त देवीपाटन मंडल सुधेश कुमार ओझा ने कहा कि स्वच्छता अभियान बिना जन जागरण के संभव नहीं है, इसीलिए उनके द्वारा पूरे मंडल के 7165 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक साथ स्वच्छता रैली निकलवाकर लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया गया है।
इस मौके पर डीएम कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव, सीडीओ अशोक कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त देवीपाटन मंडल वीके पाठक, उपनिदेशक पंचायतीराज एसएन सिंह, सीएमओ डॉ. संतोष श्रीवास्तव, डीपीआरओ घनश्याम सागर आदि मौजूद रहे।