फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   90 thousand young voters will show power in the election

90 हजार नए मतदाता विस चुनाव में दिखाएंगे ताकत

Tue, 07 Dec 2021 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
90 thousand young voters will show power in the election
गोंडा। विधानसभा चुनाव की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरा होने के बाद अब सूची तैयार करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। एक माह से अधिक समय तक 2915 बूथों पर चले अभियान में 90729 लोगों ने नाम बढ़वाने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

अब इनके आवेदनों को सूचीबद्ध किया गया है। निर्वाचन कार्यालय पर अपर जिला अधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक किया। उन्होंने मतदाता अभियान के बारे में जानकारी की और निर्देश दिया। 20 दिसंबर तक दावों और आपत्तियों का निपटारा होगा और पांच जनवरी को आयोग मतदाता सूची जारी करेगा।
विज्ञापन

जिले की 7 विधानसभाओं के 1661 मतदान केंद्रों की 2915 बूथों पर एक नवंबर से अभियान शुरू हुआ। पांच दिसंबर को मतदाता बनाने का कार्य पूरा हुआ। इस बार पहली जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों को मतदाता बनाने पर विशेष जोर रहा। इस बार 90729 नए लोगों ने मतदाता बनने का आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 17733 लोगों ने आनलाइन आवेदन किया है। मतदाता बनाने के लिए जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया। जिले के डिग्री कॉलेजों के साथ ही इंटर कालेजों और पंचायत स्तर पर जागरूकता रैलियों का आयोजन किया। इसके अलावा त्रुटि सुधार, नाम हटाने और पतों के बारे में भी दावे व आपत्तियां आईं हैं।
पूरे जिले से नाम बढ़वाने से लेकर अन्य सभी तरह के एक लाख से अधिक दावे व आपत्तियां आईं हैं। जिनका निस्तारण शुरू है। एडीएम लगातार कार्य की निगरानी कर रहे हैं। उनका कहना है कि 20 दिसंबर तक कार्रवाई पूरी हो जाएगी। इसके साथ ही जिले में मतदान अधिकारियों और कर्मियों के लिए फीडिंग की कार्रवाई भी पूरी हो रही है। 5 जनवरी को चुनाव से जुड़ी सभी कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।
विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को सुविधा देने की कवायद भी हो रही है। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को घर बैठे वोट की सुविधा देने की तैयारी है। इनके लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था होगी और बीएलओ के माध्यम से घर पर ही संपर्क करके वोट दिलाने की तैयारी है।
इसमें नौ हजार से अधिक दिव्यांग मतदाता हैं और 44 हजार 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता हैं। इसमें 100 साल पूरी करने वाले 400 से अधिक मतदाताओं को भी चिन्हित किया गया है। जिन्हें पोस्टल बैलेट देने की तैयारी है। जिला प्रशासन वोट प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी में है। इसके लिए जागरूकता अभियान भी जल्द शुरू होंगे।
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त हुए पदों पर उपचुनाव की तिथि तय हो गई है। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने इसके लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसमें रुपईडीह के देवतहा ग्राम पंचायत के रिक्त प्रधान पद के साथ ही सभी ब्लाकों में रिक्त 166 पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव होने हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 दिसंबर को नामांकन होगा और 13 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 14 दिसंबर को नाम वापसी व चिन्ह आवंटन की कार्रवाई होगी। 20 दिसंबर को मतदान होगा और 21 दिसंबर को मतगणना तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed