{"_id":"58ff86de4f1c1b9d65c0d3cc","slug":"9-lakh-people-in-darkness-even-after-60-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे बाद भी अंधेरे में 9 लाख आबादी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे बाद भी अंधेरे में 9 लाख आबादी
Amarujala
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज आंधी आने के 60 घंटे बाद भी जिले के तमाम इलाकों की बिजली बहाल नही हो पाई है। हालत यह है कि बिजलीघरों को जाने वाली 33 केवी लाइनें तो पावर कॉर्पोरेशन ने जैसे-तैसे ठीक करा दी, लेकिन 11 केवी लाइन के कई फीडर अभी भी दुरुस्त होने बाकी है।
जिससे 9 लाख आबादी की बिजली बहाल होनी अभी बाकी है। पावर कॉर्पोरेशन के उपखंड अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने आंधी में टूटकर गिरे खंभों का इस्टीमेट उच्चाधिकारियों को दे दिया है।
करनैलगंज में तैनात उपखंड अधिकारी एसके साहू के मुताबिक आंधी-पानी से उनके 6 बिजलीघरों में 50 जगहों पर बिजली के खंभे टूटकर गिरे हैं। जिसका इस्टीमेट फोटोग्राफ के साथ विभाग में सम्मिट कर दिया गया है। जिन इलाकों की बिजली ठीक हो सकती थी।
विज्ञापन
वहां की सप्लाई भी चालू करा दी गई है। लेकिन जहां-जहां बिजली के खंभे टूटकर गिरे थे, वहां की सप्लाई बंद कर दी गई है। इसमें सोनौली मोहम्मदपुर, बरौली, पांडेचौरा सहित 3 दर्जन गांव शामिल हैं। जिनकी बिजली तार-खंभे मिलने के बाद ही चालू हो पाएगी। उधर नवाबगंज के उपखंड अधिकारी वीके सिंह के मुताबिक बिजली के 35 खंभे उनके पांच बिजलीघरों के क्षेत्र में टूटकर गिरे है।
सुरक्षा की दृष्टि से जिन-जिन इलाकों की बिजली प्रथम दृष्टया चालू हो सकती थी। वहां की सप्लाई छोटे-मोटे काम कराकर बहाल कर दी गई है। जबकि डुमरियाडीह, तरबगंज के दो दर्जन तो अकेले नवाबगंज में आंधी से काफी नुकसान होने से ज्यादातर इलाकों की बिजली बंद चल रही है। इसी तरह उपखंड अधिकारी संदीप तिवारी के मुताबिक उनके पांच बिजलीघरों के क्षेत्र में 25 बिजली के खंभे आंधी में टूटे थे।
इसलिए टीआफ खुलवाकर ज्यादातर इलाकों की बिजली चालू करा दी गई है। जहां-जहां खंभे टूटे हैं, उसकी डिमांड कारपोरेशन से की गई है। जैसे ही यह खंभे और सामान उन्हें मिल जाते हैं। वह उन इलाकोजं की बिजली भी चालू करा देंगे। जिनकी बिजली बंद चल रही है। उनके मुताबिक राजापुर परसौरा से रामनगर, खरगूपुर फीडर पर बेलवा बहुता जैसे ही कई गांवों की बिजली तार-खंभे टूटने से बंद है। जबकि आंधी में सबसे कम नुकसान मनकापुर इलाके में हुआ है।
यहां के उपखंड अधिकारी दिव्य रंजन का कहना है कि आंधी से उनके क्षेत्र में 5 खंभे ही टूटे थे। जिसकी डिमांड अधिकारियों से की गई है। सोहांस, कूकनगर इलाके में कुछ गांवों की बिजली आंधी में 11 केवी लाइन के तार-खंभे टूटने से बाधित है। जिसे जल्द ही बहाल करा दिया जाएगा।