फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   8,900 candidates appeared for the Home Guard recruitment exam on the third day

Gonda News: तीसरे दिन 8,900 अभ्यर्थियों ने दी होमगार्ड भर्ती परीक्षा

Mon, 27 Apr 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 27 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
8,900 candidates appeared for the Home Guard recruitment exam on the third day
एलबीएस महाविद्यालय से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। -संवाद
गोंडा। जिले में तीसरे दिन सोमवार को 14 केंद्रों पर दो पालियों में हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा में 8,900 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। कड़ी निगरानी व चौकसी के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।अंतिम दिन 2,140 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सोमवार को पहली पाली में निर्धारित 5,520 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 4,427 परीक्षा में शामिल हुए और 1,093 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में भी 5,520 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 4,473 ने परीक्षा दी और 1,047 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान एसपी विनीत जायसवाल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, भीषण गर्मी ने अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की परेशानी बढ़ा दी। कई परीक्षा केंद्रों के बाहर पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं दिखी, जिससे बाहर इंतजार कर रहे परिजन खासे परेशान नजर आए। धूप और लू के बीच लोग छांव की तलाश करते दिखे। एसपी ने बताया कि तीनों दिन की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और पारदर्शिता के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed