{"_id":"69ee50b32262dd35140e2513","slug":"8878-candidates-appeared-for-the-home-guard-recruitment-exam-on-the-second-day-gonda-news-c-100-1-gon1001-157074-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दूसरे दिन 8,878 अभ्यर्थियों ने दी होमगार्ड भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दूसरे दिन 8,878 अभ्यर्थियों ने दी होमगार्ड भर्ती परीक्षा
Sun, 26 Apr 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
एलबीएस कॉलेज में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - संवाद
गोंडा। उ.प्र. पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दोनों पालियों में कुल 8,878 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 2,162 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया।
पहली पाली में 5,520 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 4,438 ने परीक्षा दी। 1,082 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 5,520 के सापेक्ष 4,440 परीक्षार्थी शामिल हुए और 1,080 ने परीक्षा छोड़ दी। आईजी अमित पाठक ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज और कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर सुरक्षा व बैठने की व्यवस्था और प्रश्नपत्र वितरण की प्रक्रिया का जायजा लिया।
डीएम प्रियंका निरंजन ने एलबीएस महाविद्यालय पहुंचकर परीक्षा संचालन की निगरानी की और व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश दिए। दोनों पालियों की परीक्षा समाप्त होने के बाद एलबीएस चौराहा, गुरुनानक चौराहा, रोडवेज बस अड्डा, बड़गांव पुलिस चौकी और मेडिकल कॉलेज के आसपास लंबा जाम लग गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
करंट अफेयर्स में उलझे अभ्यर्थी, सामान्य ज्ञान ने दिलाई राहत
गोंडा। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन प्रश्नपत्र का स्तर मिला-जुला रहा। एलबीएस महाविद्यालय से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य ज्ञान के सवाल जहां आसान और सीधे थे, वहीं करंट अफेयर्स ने उन्हें उलझा दिया।
बहराइच के कुलदीप यादव ने बताया कि सामान्य ज्ञान के प्रश्न सरल थे, लेकिन समसामयिक घटनाओं से जुड़े सवाल काफी पेंचीदा लगे। बस्ती के जहीर खान ने कहा कि करंट अफेयर्स और इतिहास के प्रश्नों ने ज्यादा समय लिया। श्रावस्ती के राहुल मिश्र के अनुसार जीव विज्ञान का हिस्सा थोड़ा कठिन रहा, जबकि सामान्य ज्ञान बेहतर रहा। बलरामपुर के जीतलाल मौर्य ने कहा कि परीक्षा में वही प्रश्न आए, जिसकी तैयारी की थी।
पिता ने निभाया फर्ज, मां देती रही परीक्षा
परीक्षा के बीच एक भावुक तस्वीर भी सामने आई। श्रावस्ती की सुनीता पाठक परीक्षा देने केंद्र में गई थीं, जबकि बाहर उनके डेढ़ साल के बेटे सुप्रीत को पिता सूरज मिश्र संभालते नजर आए। ये नजारा हर किसी का ध्यान खींचता रहा।