फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   87 shops to be destroyed in forelane construction

ध्वस्त होंगी फोरलेन निर्माण में बाधा बनीं 87 दुकानें

Sun, 15 Dec 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
87 shops to be destroyed in forelane construction
गोंडा के स्टेशन रोड़ पर रोड के किनारे अतिक्रमण। - फोटो : GONDA
गोंडा। जरवल रोड से गोंडा तक 456 करोड़ की लागत से बनने वाली फोरलेन में 87 दुकानें बाधा बनी हुई हैं। इससे निर्माण नहीं हो पा रहा है, अब 87 दुकानदारों को फिर से नोटिस दिया गया है और 21 तक उन्हें अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया है। 22 दिसंबर से प्रशासन अतिक्रमण हटाकर फोरलेन निर्माण का रास्ता साफ करेगा। दो सालों से हो रहे फोरलेन का निर्माण अवैध अतिक्रमण के चलते पूरा नही हो रहा है। सितंबर-अक्तूबर में लंबी कवायद के बाद फोरलेन के सबसे बड़े अवैध कब्जे को तो हटा दिया गया लेकिन अभी तक काफी अवैध कब्जा है और इससे निर्माण रुका हुआ है।
विज्ञापन

जरवल रोड से चल फोरलेन बड़गांव तक तो जैसे-तैसे बन चुका है। बड़गंाव चौराहे से जय नरायन चौराहे तक निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। फोरलेन के बजाए टू-लेन ही रोड बनी है। बताया जा रहा है कि जयनरायन चौराहे के पास एक होटल के साथ ही 106 लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा था। होटल के साथ ही करीब 92 अवैध कब्जों को अभियान चलाकर ध्वस्त कर दिया गया लेकिन इसके बाद भी अवैध कब्जा बना रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन ने स्थानीय लोगों को अवसर दिया कि फोरलेन निर्माण के दायरे में आने वाले अन्य कब्जे वे लोग खुद से ही हटा लें। उस समय 12 दुकानें अवैध कब्जे के दायरे में थीं। जो टूटने से रह गई थीं। उन्हें अब फिर नोटिस दिया गया है। इसके अलावा बड़गांव से जयनरायन चौराहे तक 75 और दुकानें फोरलेन के दायरे में आ रही हैं। पीडब्ल्यूडी ने इसकी रिपोर्ट नगर मजिस्ट्रेट को भेजी। इसके बाद इन लोगों को भी पुलिस के माध्यम से नोटिस तामील करा दिया गया कि 21 दिसंबर तक अपनी दुकानें हटा लें। अब 22 दिसंबर को प्रशासन अपने स्तर से अतिक्रमण हटाएगा। इससे 87 दुकानों को ध्वस्त करने का खाका खींचा गया है। इसके साथ ही फोरलेन निर्माण को पूरा करने के लिए प्रयास तेज हो जाएगा। मौजूदा समय में सड़क पूरा न होने से शासन स्तर से कई बार नाराजगी जताई जा चुकी है। सड़क पूरा होने के बाद तीन लोकसभा के लोगों का राजधानी तक आवागमन सहज हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुग्गी मुनादी के साथ ही शुरू होगी अतिक्रमण विरोधी मुहिम
फोरलेन निर्माण को पूरा करने के लिए अवैध अतिक्रमण हटाने के मुहिम की शुरुआत तो नोटिस देने के साथ शुरू हो गई। सोमवार को अब डुग्गी मुनादी कर अवैध कब्जेदारों को चेतावनी दी जाएगी। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी की टीम दुकानदारों को अतिक्रमण अपने स्तर से हटाने की अपील करेगा। इसके बाद प्रशासन अतिक्रमण हटाएगा और जुर्माना भी वसूलेगा।
फोरलेन रोड़ का निर्माण मार्च 2020 से पहले पूरा करना है। इसके लिए अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई है और 22 दिसंबर से अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की जाएगी। -एके वर्मा, एक्सईन पीडब्ल्यूडी सीडी-टू

फोरलेन के दायरे में आने वाले अवैध अतिक्रमणकारियों को नोटिस दे दिया गया है। वे अपने स्तर से अतिक्रमण हटा लें तो ठीक है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाएगा। विभागों को निर्देश दिए गए हैं। -राकेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed