{"_id":"67a8e86a0f5233cdea0ab779","slug":"87-kilometer-railway-track-will-be-protected-with-kavach-gonda-news-c-100-1-slko1028-132368-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कवच से सुरक्षित होगा 87 किलोमीटर रेलवे ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कवच से सुरक्षित होगा 87 किलोमीटर रेलवे ट्रैक
Sun, 09 Feb 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। केंद्रीय आम बजट में रेलवे परिक्षेत्र को भी तोहफा मिला है। सुरक्षा, संरक्षा और तेज गति से ट्रेनों के संचालन पर ज्यादा फोकस किया गया है। पहले से चल रही परियोजनाओं को पूरा करने के लिए भी बजट मिला है। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में एक करोड़ 14 लाख रुपये संरक्षा पर खर्च होंगे। करनैलगंज से गोंडा होकर बभनान रेलवे स्टेशन तक ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लगाया जाएगा। ट्रेनों को कवच सिस्टम से लैस करने का काम तेजी से होगा।
बजट मिलने से बाराबंकी से गोंडा होते हुए गोरखपुर तक रेलखंड को कवच से लैस करने के काम में तेजी आएगी। करनैलगंज से बभनान रेलवे स्टेशन के बीच 87 किलोमीटर ट्रैक पर कवच का कार्य चल रहा है। इसके तहत ऑप्टिकल फाइबर बिछाने, टावर लगाने आदि काम कराए जा रहे हैं। कवच सिस्टम से ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर की संभावना खत्म हो जाएगी।
ये है कवच
कवच एक ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम है। जिसे आरडीएसओ (अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन) ने विकसित किया है। इसके तहत रेल ट्रैक के किनारे फाइबर केबल बिछाया जाता है और एक निश्चित दूरी पर टावर लगाए जाते हैं। यह काम पूरा होने के बाद इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों के लोको (इंजन) में सेंसर आधारित डिवाइस लगाई जाएगी। जो सामने से ट्रेन आने पर स्वयं इमरजेंसी ब्रेक लगा देगी।