फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   84 Kosi trip received Pasqua

पसका पहुंची 84 कोसी यात्रा

Sat, 07 May 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 07 May 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
84 Kosi trip  received Pasqua
पसका पहुंची यात्रा - फोटो : अमर उजाला
बीते दिनों अयोध्या से शुरू हुई 84 कोसी परिक्रमा यात्रा शनिवार को रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास के उस आश्रम पहुंची, जहां वह अपने गुरु नरहरिदास से शिक्षा प्राप्त किया करते थे। 
विज्ञापन


शनिवार को राजापुर सूकरखेत में 84 कोसी यात्रा के तहत आए श्रद्धालु चलते-चलते सिर्फ यही धुन गुनगुनाए जा रहे थे कि राम कहानी, सुनो रे राम कहानी, सुनते सुनाते आयें अंखियों में पानी, राम कहानी सुनो रे राम कहानी।
विज्ञापन


रामनाम की धुनों पर मगन होकर थिरकते संन्यासियों का लोगों ने माला पहना कर स्वागत किया। दोपहर में यह परिक्रमा यात्रा गोस्वामी तुलसीदास जी के गुरु नरहरिदास जी के आश्रम पसका पहुंची। जहां संत नरहरिदास जी के आश्रम में मत्था टेक कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर को यहां भंडारा हुआ व विश्राम पड़ाव के बाद शाम को यह परिक्रमा यात्रा वृंदावन खैरा पुरवियन पुरवा में रात्रि विश्राम के लिए पड़ाव डाला तथा रविवार की सुबह परिक्रमार्थी अपने अगले पड़ाव के लिए कूच प्रस्थान करेंगे।

दुलारे बाग में रात्रि निवास कर शुक्रवार की सुबह यह यात्रा दुलारे बाग से चल कर जंबू घाट पहुंची। जहां दोपहर विश्राम के बाद रात्रि में तुलसी जन्म भूमि राजापुर पहुंचकर मंदिर की परिक्रमा की। शनिवार की दोपहर यह यात्रा पसका स्थित गुरु नरहरिदास जी के आश्रम पहुंची तथा मंदिर की परिक्रमा की। 

यहां सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश सिंह की पत्नी सविता सिंह, इसी बैंक के पहाड़ापुर के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह, बाबा सूर्यमणि तिवारी आदि ओर से परिक्रमार्थियों के लिए दोपहर में भंडारे की व्यवस्था की गई थी।


यहां से यात्रा वृंदावन खैरा पुरविहंन पुरवा पहुंची। जहां भंडारे तथा भजन कीर्तन के साथ ही यात्रा में शामिल लोग रात्रि निवास करेंगे। रविवार की सुबह यह परिक्रमा यात्रा तिवारी गंज बाजार शिव मंदिर पर जलपान के बाद पूर्वी बाग बखरिहा, उमरी बेगमगंज के लिए कूच कर जाएगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed