{"_id":"5730d3ff4f1c1b652f919b3c","slug":"84-kosi-parikrama-reached-umri-begmganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमरीबेगमगंज पहुंची चौरासी कोसी परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमरीबेगमगंज पहुंची चौरासी कोसी परिक्रमा
अमर उजाला/गोंडा
Updated Mon, 09 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
जुटे भक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई जिलों के पवित्र स्थलों से होकर जिले में पहुंची चौरासी कोसी परिक्रमा सोमवार को मां बाराही देवी के धाम पहुंच गई। यहां परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं ने आदि शक्ति जगत जननी के जयकारे लगाए तथा राम गुन गाते हुए मइया के दरबार में हाजिरी लगाई।
23 अप्रैल को बस्ती जिले के मखौड़ा स्थित श्रंगी आश्रम परिसर से शुरू हुई चौरासी कोसी परिक्रमा इस समय जिले के विभिन्न पावन स्थलों से होते हुए आगे बढ़ रही है।
रविवार को सेमरा में पड़ाव डाले श्रद्धालु सोमवार को विभिन्न पावन स्थलों से होते हुए मां बाराही देवी के धाम पहुुंचे। अयोध्या के महंत गयादास की अगुवाई में पहुंचे संतों और श्रद्धालुओं का ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भजन व जयकारों के बीच पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
परिक्रमार्थियों ने बाराही देवी के दर्शन किए और मनौतियां मानीं। यहां रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को ब्रहमस्थान पूरे बक्ख सहित अन्य स्थानों के लिए श्रद्धालु रवाना होंगे।
उधर, चौरासी कोसी परिक्रमार्थियों का जत्था सोमवार को सुबह मां उत्तरी भवानी के दर्शन के बाद अमदही के अकौनी से होते हुये अष्टवक्र मुनि के आश्रम रामघाट अमदही पर करीब दस बजे पहुंचा, जहां पर युग निर्माण विद्या पीठ के प्रबंधक रामपल्टन सिंह ने अपने साथियों के साथ उनका स्वागत किया।
कुछ देर तक ठहरने के बाद साधु संतों का यह जत्था आगे बढ़ गया। इसके बाद परिक्रमार्थियो को जत्था तरबगंज के जमथा गांव में मौजूद महर्षि जमदग्नि के आश्रम पर पहुंचा। जहां पूर्व प्रधान भोलानाथ पांडेय आदि ने उनका स्वागत किया।