फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   84 Kosi circumambulation postponed due to Corona

कोरोना के चलते 84 कोसी परिक्रमा टली

Sat, 28 Mar 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
84 Kosi circumambulation postponed due to Corona
गोंडा। प्रतिवर्ष अप्रैल माह में आयोजित होने वाली अयोध्या अवध धाम की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा पर भी कोरोना के प्रकोप का ग्रहण लग गया है। विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित होने वाली अवध धाम हनुमान मंडल 84 कोसी परिक्रमा समिति के अध्यक्ष राकेश वर्मा गुड्डू ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते इस बार 8 अप्रैल को अयोध्या से आरंभ होने वाली व 21 अप्रैल को गोंडा जिले में प्रवेश करने वाली 84 कोसी परिक्रमा को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

हनुमान मंडल 84 कोसी परिक्रमा के प्रभारी व विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे समय में जब पूरा विश्व और मानवता एक वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रही है तो इस परिक्रमा यात्रा को स्थगित कर देना ही देशहित व मानव हित में है। पदाधिकारी द्वय ने बताया कि उक्त परिक्रमा यात्रा सैकड़ों वर्षों से होते चली आ रही है, जिसका पौराणिक आध्यात्मिक महत्व है जिसमें हजारों श्रद्धालु व भक्त पूरे भारत के अनेक हिस्सों से आकर के परिक्रमा में भाग लेते हैं और पुण्य प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन

परिक्रमा का 90 किलोमीटर मार्ग गोंडा जिले से होकर गुजरता है जिसमें अनेकों पौराणिक महत्व के स्थानों पर रात्रि विश्राम भी करती है जिससे स्थानीय लोगों में हर वर्ष उत्साह भी रहता है और लोग संत महात्माओं व श्रद्धालुओं का स्वागत सत्कार, भोजन, जलपान इत्यादि बड़े उत्साह से और श्रद्धा भाव से करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed