{"_id":"65d3b8d285b4df6247036054","slug":"8279-employment-opportunities-opened-with-investment-of-rs-1890-crore-gonda-news-c-100-1-gon1003-113096-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 1,890 करोड़ के निवेश से खुले 8,279 रोजगार के अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 1,890 करोड़ के निवेश से खुले 8,279 रोजगार के अवसर
Tue, 20 Feb 2024 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में सोमवार को भूमि पूजन के बाद 1,890 करोड़ रुपये की परियोजनाएं धरातल पर उतार दी गईं। इस दौरान निवेशकों को सुरक्षा की गारंटी दी गई। जिससे 8,279 रोजगार के अवसर खुल गए। वहीं जिले में पशुपालन, चिकित्सा शिक्षा, डेयरी, पर्यटन, वन और अतिरिक्त ऊर्जा समेत अन्य स्रोतों को बढ़ावा मिलेगा।
जिला पंचायत सभागार के अलावा लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भूमि पूजन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पीएम नरेंद्र मोदी ने जिले की 23 परियोजनाओं की आधारशिला रखी। जबकि जिला पंचायत सभागार में 55 परियोजनाओं को हरी झंडी मिली है। पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इस दौरान उद्यमियों में काफी उत्साह नजर आया। संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
जिले में आए कुल 1,890 करोड़ रुपये के निवेश से 8,279 रोजगार के द्वार खुल गए हैं। जिले में राइस मिल, डेयरी, प्लाईवुड फैक्टरी, होटल और रिजॉर्ट के साथ ही कल-कारखाने तैयार किए जाएंगे। वहीं डीजल-पेट्रोल और मेडिकल उपकरणों को लेकर निर्भरता कम करने के लिए जिले में कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) और सर्जिकल उपकरण भी बनेंगे। श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या सीमावर्ती क्षेत्रों में विला, होटल के साथ ही देश व विदेश के सैलानियों को लुभाने के लिए भी निवेशक आगे आएंगे। भूमि पूजन समारोह के बाद निवेशकों को रोड, बिजली, पानी और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया होंगी।
विज्ञापन
जिले भर के तहसीलों व ब्लॉकों में देखा गया लाइव प्रसारण
जिले की सभी चारों तहसीलों व ब्लॉकों में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भूमि पूजन समारोह का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही आमजनों ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में आयोजित कार्यक्रम स्थल के बाहर भी एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रम देखा गया। जिला पंचायत सभागार परिसर में लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यमियों ने स्टाॅल लगाया।
निवेशकों को मिली सुरक्षा की गारंटी
जिला पंचायत सभागार में आयोजित भूमि पूजन समारोह में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने सुरक्षा की गारंटी दी। निवेशकों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण का भरोसा दिलाया। वहीं लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम का जिला पंचायत सभागार में लाइव प्रसारण दिखाया गया। स्क्रीन पर पीएम नरेंद्र मोदी की झलक पाते ही सभागार तालियों से गूंज उठा। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी समेत नेताओं का भाषण लाइव टेलीकास्ट किया गया।
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 के दौरान जिला पंचायत सभागार में जिले से कोई विधायक और सांसद शामिल नहीं हुआ। कार्यक्रम में देवीपाटन मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, सीडीओ एम अरुन्मोली, कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह और बीजेपी महामंत्री आशीष त्रिपाठी ने निवेशकों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार शर्मा, उद्योग जिला उपायुक्त बाबू राम और एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत समेत बड़ी संख्या में निवेशक व उद्यमी मौजूद रहे।