फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   स्कूल के चौकीदार का संदिग्ध हालत में मिला शव

स्कूल के चौकीदार का संदिग्ध हालत में मिला शव

Wed, 07 Jun 2017 11:36 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
स्कूल के चौकीदार का संदिग्ध हालत में मिला शव
स्कूल के चौकीदार का मिला शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। इटियाथोक थाना क्षेत्र के जयप्रभाग्राम स्थित ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार की सुबह उसका शव स्कूल के भीतर नग्न अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चौकीदार के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इटियाथोक थाना क्षेत्र के जयप्रभाग्राम स्थित ब्लूमिंग बर्डस स्कूल के प्रबंधक प्रमोद कुमार के मुताबिक गोरखपुर जिले के राजघाट थाना क्षेत्र के पहाड़ापुर गांव का रहने वाला 50 वर्षीय राजू स्कूल में चौकीदारी करता था। स्कूल बंद होने की वजह से वह स्कूल में अकेले ही रह रहा था। प्रमोद कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह उसे राजू के मौत की सूचना मिली। इस सूचना पर जब वह स्कूल पहुंचे तो राजू का शव स्कूल के भीतर नग्न हालत में पड़ा हुआ था। इस पर प्रमोद कुमार ने इसकी सूचना इटियाथोक पुलिस को दी। एसओ इटियाथोक वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि चौकीदार राजू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इसकी सूचना राजू के परिवार वालों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed