{"_id":"66e9d0e9dbb87baf1b0de2d4","slug":"800-got-house-keys-and-250-got-approval-letter-gonda-news-c-100-1-slko1029-123880-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 800 को आवास की चाबी व 250 को मिला स्वीकृति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 800 को आवास की चाबी व 250 को मिला स्वीकृति पत्र
Wed, 18 Sep 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 18 Sep 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मंगलवार को जिले के 16 ब्लॉकाें में प्रधानमंत्री आवास योजना के 800 लाभार्थियों को आवास की चाबी व 250 पात्रों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया। करनैलगंज ब्लाॅक में सांसद करण भूषण सिंह ने लाभार्थियों को चाबी वितरित की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर गरीब को आवास देने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए एक नई सूची भी बन रही है, जिसमें लोगों की जरूरत का ध्यान रखा गया है। इसके अलावा सभी ब्लाॅकों पर आयोजन हुए। वहीं, गोनार्द लॉन में रक्तदान शिविर में 20 महादानियों ने रक्तदान किया, जिन्हें सांसद ने सम्मानित किया।
पसका संवाद के अनुसार परसपुर विकासखंड मुख्यालय पर मंगलवार को करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने लाभार्थियों आवास की चाबी प्रदान की। इस दौरान खंड विकास अधिकारी जेएन राव, सत्येंद्र सिंह, सूरज सिंह, इतेंद्र सिंह, राकेश गुप्ता, पिंकू सिंह, रजनीश सिंह मौजूद रहे। झंझरी ब्लाॅक में प्रमुख प्रतिनिधि आशीष मिश्र व परियोजना निदेशक चंद्रशेखर ने पात्रों को चाबी व स्वीकृति पत्र का वितरण किया। इसके अलावा नमामि गंगे परियोजना में संचालित जिला गंगा संरक्षण समिति ने सरयू रेलवे पुल से मुंडेरवा तक सरयू नदी के किनारे मंगलवार को सात सौ पौधे लगाए। इस मौके पर डीएफओ पंकज शुक्ल, जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह और आदर्श शिक्षक रवि प्रताप सिंह, एसडीओ सुदर्शन, डीपीओ अंकिता सिंह, अशोक पांडेय आदि मौजूद रहे। परसपुर स्थित महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सीमा तिवारी के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। भाजपा जिला महामंत्री संदीप सिंह उर्फ मोनू, सतीश सिंह, रघुनाथ सिंह, आनंद सोनी, शिवम मिश्र, सैफ आलम, आशुतोष वर्मा मौजूद रहे। वहीं, बेलसर संवाद के अनुसार ब्लाॅक में भी चाबी व स्वीकृति पत्र वितरण का कार्यक्रम हुआ।