{"_id":"66ca3a546656f72a230570c4","slug":"7784-took-the-exam-to-become-a-constable-gonda-news-c-100-1-gon1003-122466-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सिपाही बनने के लिए 7,784 ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सिपाही बनने के लिए 7,784 ने दी परीक्षा
Sun, 25 Aug 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 25 Aug 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
एलबीएस पीजी कॉलेज में सिपाही भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की जांच करते पुलिसकर्मी। - संवा
गोंडा। जिले में एलबीएस पीजी कॉलेज समेत 13 केंद्रों पर शनिवार को दूसरे दिन भी सिपाही भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। दोनों पालियों में कुल 7,784 अभ्यर्थियों ने सिपाही बनने के लिए परीक्षा दी। पहले दिन के सापेक्ष दूसरे दिन अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसके बावजूद लगभग 26 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। रविवार को तीसरे दिन 10,464 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है।
सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन शनिवार को दोनों पालियों में कुल 10,464 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। 13 केंद्रों पर सुबह 10 से 12 और अपराह्न तीन से पांच बजे तक दो पोलियों में आयोजित परीक्षा में कुल 7,784 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। दोनों पालियों में 2,680 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि पहले दिन तीन हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी।
माना जा रहा है कि सुचारू रूप से चल रही परीक्षा के चलते दूसरे दिन शनिवार को अभ्यर्थियों में जोश दिखाई दिया। रविवार को तीसरे दिन भी सभी 13 केंद्रों पर दो पालियोें में 10,464 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अधिकारियों ने बताया कि शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में मुख्य गेट पर अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र समेत गहन जांच के बाद प्रवेश दिया गया। इसके अलावा परिसर के प्रवेशद्वार पर भी सघन तलाशी ली गई। इस दौरान अभ्यर्थियों के माला, अंगूठी, बेल्ट समेत इलेक्ट्राॅनिक्स उपकरणों को बाहर रखवा दिया गया। वहीं एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी राधेश्याम राय और मनोज कुमार रावत समेत अन्य अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम, जिला विद्यालय निरीक्षक और संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के दफ्तर से परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी की गई।
फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज का नाम प्रवेशपत्र में एफएए लिखा होने से कई अभ्यर्थी सेंटर की जानकारी करने के लिए इधर-उधर भटकते रहे। इसी तरह से एलबीएस पीजी कॉलेज के साइंस और मुख्य परिसर में परीक्षा होने के चलते अधिकारी दौड़भाग करते नजर आए। हालांकि एलबीएस पीजी कॉलेज गेट पर पुलिस के जवानों ने अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र की जांच के बाद उन्हें साइंस कैंपस भेजा। दूरदराज से आए अभ्यर्थी कई घंटे तक एक से दूसरे सेंटर तक दौड़भाग करते नजर आए।
सिपाही भर्ती परीक्षा व संगठनों के धरना प्रदर्शन के चलते शनिवार दोपहर एलबीएस चौराहे पर भीषण जाम लगा रहा। इस दौरान जिला महिला अस्पताल की ओर से आ रही एबुलेंस चौराहे पर जाम में फंस गई। इतना ही नहीं एलबीएस चौराहे से झंझरी की ओर जाने वाले वाहन व एबुलेंस भी चौराहे पर फंसी रही। इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी करीब आधे घंटे तक बेबस नजर आए। हालांकि, गाड़ियों की लंबी कतार देखकर परीक्षा के चलते तैनात किए गए पुलिसकर्मियों ने कमान संभाली। घंटों बाद जाम से थोड़ी राहत मिल सकी। वहीं, रोजवेज चालकों की मनमानी के चलते रोडवेज के आसपास भी पूरे दिन जाम लगा रहा। पुलिस ने सुचारू यातायात के लिए बैरिकेडिंग समेत अन्य इंतजाम किए थे। मगर एलबीएस से बहराइच रोड पर चालकों की मनमानी से मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अयोध्या रोड पर झूलेलाल चौराहे के आसपास भी जाम के चलते राहगीरों को घंटों परेशान होना पड़ा।