{"_id":"6a0df55ce8e1de783806bc06","slug":"75-years-old-heritage-will-be-recorded-now-ancient-texts-will-be-digital-gonda-news-c-100-1-gon1001-158742-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 75 साल पुरानी धरोहरों का होगा रिकॉर्ड, अब डिजिटल होंगे प्राचीन ग्रंथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 75 साल पुरानी धरोहरों का होगा रिकॉर्ड, अब डिजिटल होंगे प्राचीन ग्रंथ
Wed, 20 May 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 20 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ज्ञान भारतम् पहल के तहत जिले की प्राचीन पांडुलिपियों व ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है। इन्हें ज्ञान भारतम ऐप और पोर्टल पर अपलोड कराया जाएगा।
बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जिले के सभी संस्कृत विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। बैठक में उन्हें निर्देश दिए गए कि विद्यालयों में सुरक्षित सभी प्राचीन पांडुलिपियों का विवरण शासन के निर्देशानुसार तत्काल पोर्टल पर अपलोड कराया जाए। इसमें जिले के विभिन्न गुरुकुलों, मंदिरों, मठों, आश्रमों और दरगाहों में सुरक्षित 75 वर्ष या उससे अधिक पुराने धार्मिक, शैक्षणिक और ऐतिहासिक दस्तावेजों का भी सर्वे कराया जाएगा।
डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जिले की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इन धरोहरों से परिचित हो सकें।