{"_id":"6ab957fff80837924d0fbed6","slug":"72-students-wrote-essays-on-a-drug-free-india-gonda-news-c-100-1-slko1026-166857-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नशामुक्त भारत पर 72 विद्यार्थियों ने लिखे निबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नशामुक्त भारत पर 72 विद्यार्थियों ने लिखे निबंध
Sun, 27 Sep 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
एलबीएस पीजी कॉलेज में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्षा अध्ययन विभाग की ओर से ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत 2047’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। मौसम खराब होने के बावजूद प्रतियोगिता में 72 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
मुख्य परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, इसके सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभाव, युवा पीढ़ी पर पड़ने वाले प्रभाव और नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए।
रक्षा अध्ययन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वस्थ, जागरूक, अनुशासित और जिम्मेदार युवा ही सामाजिक व आर्थिक प्रगति को गति दे सकते हैं। डॉ. अमित शुक्ल ने कहा कि नशे से मुक्त युवाशक्ति अपने भविष्य के साथ परिवार और समाज को भी सशक्त बनाने में योगदान देती है। प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने खराब मौसम के बावजूद विद्यार्थियों की भागीदारी और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में प्रो. अरविंद कुमार शर्मा, डॉ. सुजीत सिंह और डॉ. सतीश दुबे का सहयोग रहा।