{"_id":"5bc4d307ea5fa6a6b95e4f2463c820ec","slug":"72-complaints-were-in-tehsil-day-14-solved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में आईं 72 शिकायतें, 14 निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में आईं 72 शिकायतें, 14 निस्तारित
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर तहसील सभागार में जिला स्तरीय तहसील दिवस के दौरान मंगलवार को डीएम प्रीति शुक्ला ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आए 72 मामलों में 14 का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतें निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के पास भेजी गई हैं। गत तहसील दिवस के दो प्रकरण लंबित होने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
तहसील दिसव में डीएम के समक्ष ग्राम कलन्दरपुर निवासी राममिलन ने त्रुटिपूर्ण खतौनी की शिकायत की। बताया कि राजस्व कर्मचारी काफी समय से दौड़ा रहे हैं। डीएम ने एसडीएम सदर इंद्रभूषण वर्मा को तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया।
एसडीएम ने आधे घंटे में मामले का निस्तारण कराकर डीएम के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की। तहसील दिवस के पुराने प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कृषि व विद्युत विभाग के दो मामले लंबित मिले।
विज्ञापन
इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे व एक्सईएन पावर कार्पोरेशन मोतीलाल को तत्काल निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
ठंड को देखते हुए तहसील दिवस में आए गरीबों को डीएम ने कंबल भी वितरित किए। डीएम ने तहसीलदार व अधिशासी अधिकारी से अलाव जलाए जाने वाले स्थलों की जानकारी ली।
सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर अलाव जलवाने का निर्देश दिया। डीएम ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकरण के निस्तारण में पक्षपात किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
तहसील दिवस में एसपी डॉ. उमेश चंद्र श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. जयंत कुमार, डीडीओ शिवकुमार सिंह, डीडी सिंह, उपेन्द्र राज सिंह, मनमोहन समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।