फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   स्थिर घाघरा फिर उफान पर, बढ़ने लगा जलसतर

स्थिर घाघरा फिर उफान पर, बढ़ने लगा जलसतर

Fri, 24 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
स्थिर घाघरा फिर उफान पर, बढ़ने लगा जलसतर
करनैलगंज (गोंडा)। लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा में बाढ़ के पानी का एक बड़ा सैलाब आने के संकेत मिलने लगे हैं। पहाड़ों पर हो रही लगातार बरसात के चलते बैराजों से घाघरा में पानी छोड़े जाने के संकेत मिले हैं। गुुुरुवार को घाघरा का डिस्चार्ज भी बढ़ने लगा है, जिससे करनैलगंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों में तबाही के संकेत साफ दिखाई देने लगे हैं।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह से घाघरा फिर तेजी से बढ़ने लगी है। काफी दिनों से खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही घाघरा के जलस्तर में हुई कमी से लोग इसे राहत की बात मान रहे थे। गुरुवार को एक बार फिर बैराजों में पानी का डिस्चार्ज बढ़ने से आने वाले दिनों में फिर से घाघरा के जलस्तर में उफान आने के संकेत साफ हो चुके हैं।
विज्ञापन


पहले से अस्थाई बांध के कटान वाले हिस्सों से जा रहा घाघरा का पानी करनैलगंज के इलाकों में तबाही का सबब बना हुआ है। अब तक इससे करनैलगंज और सीमावर्ती क्षेत्र के करीब 160 मजरे प्रभावित बताए जा रहे हैं। पूरे इलाके में इस समय बाढ़ का कहर है। प्रशासन ने करीब 97 नावें लगा रखी हैं। तो वहीं अब तक करीब 11 सौ से अधिक बाढ़ पीड़ितों को राहत किट प्रदान की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो बौराजों में बढ़े पानी के डिस्चार्ज का असर शुक्रवार की रात से दिखना शुरू हो जाएगा। गुरुवार दोपहर बादजलस्तर बढ़ कर 47 सेंटीमीटर हो गया। अब एक बार फिर घाघरा का जलस्तर बढ़ने की खबर से लोगों में दहशत फैल गई है। दू

सरी ओर करनैलगंज तहसील क्षेत्र के गांव को बाढ़ से बचाने के लिए प्रशासनिक कवायदें बिल्कुल फेल नजर आ रही हैं। कोई भी अधिकारी बाढ़ को लेकर गंभीर नहीं है। बुधवार की शाम बाढ़ राहत केन्द्र गौरासिंहपुर में पशुपालन विभाग नदारद मिला।

एल्गिन चरसड़ी बांध पर मौजूद सहायक अभियंता एमके सिंह ने बताया कि घाघरा का जलस्तर शुक्रवार की शाम से बढ़ने के संकेत मिल रहे है। सिंचाई विभाग के अधिकारी व उनकी टीम बांध पर मौजूद हैं। अभी तक किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है।


लगातार पानी बढ़ने से आगे दिक्कतें आ सकती हैं। एसडीएम गुलाम सरवर ने बताया कि अब तक क्षेत्र में 97 नाव नाविकों समेत लगाई गई हैं जो क्षेत्र में काम कर रही हैं और लगातार बाढ़ के हालात पर निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed