{"_id":"5b79a66e42c792466a50533e","slug":"71534699118-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी गोदाम में डम्प 50 क्विंटल सरकारी चावल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी गोदाम में डम्प 50 क्विंटल सरकारी चावल पकड़ा
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निजी गोदाम में पकड़ा 50 क्विंटल सरकारी चावल
गोंडा। प्रशासनिक टीम ने मुखबिर की सूचना पर एफसीआई गोदाम के सामने एक निजी गोदाम व दुकान पर छापा मारकर करीब 50 क्विंटल सरकारी चावल पकड़ा है। मौके पर खाली सरकारी बोरे व वस्तुएं मिली हैं।
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) गोदाम से खाद्य एवं रसद विभाग के उठान किये जाने वाले अनाज से अधिकारियों की मिलीभगत से अनाज माफिया की ओर से चोरी में अनाज उतारकर उसे एक निजी गोदाम में डंप किया जा रहा था।
टीम ने निजी गोदाम को सील कर डीएम को रिपोर्ट भेजी है। सोमवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गोदाम का ताला तोड़कर उसमें डम्प अनाज की जांच की जाएगी।
अनाज घोटाले को लेकर जिला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। ढाई महीना पहले वजीरगंज ब्लाक क्षेत्र के बंधवा गांव के पास एक निजी गोदाम में करोड़ो रुपये का अनाज पकड़ा गया था।
विज्ञापन
जिसमें सीएम आदित्य नाथ योगी ने जिले के तीन शीर्ष अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। कचेहरी स्टेशन/ग्राम केशवपुर स्थिति एफसीआई का बफर गोदाम है जहां पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरण किये जाने वाले अनाज का भण्डारण किया जाता है।
यहां से हर माह खाद्य एवं रसद विभाग कार्ड धारकों को वितरण किये जाने वाले अनाज की उठान कर अपने ब्लाकवार गोदामों में जमा करता है। खाद्य रसद विभाग की ओर से उठान किये जाने वाले अनाज लदे ट्रकों के गोदाम से निकलते ही ट्रकों से अनाज माफिया का एक सिंडीकेट गोदाम के बाहर ककुछ अनाज उतरवा लेता है।
इस अनाज को आसपास के कुछ दुकानों व निजी गोदामों में डंप कर लिया जाता है। यह खेल पिछले कई साल से चल रहा था। शनिवार की देर शाम को मुख्बिरों ने पूर्ति विभाग के अधिकारियों को दी सरकारी अनाज ट्रकों से उतारकर पास के एक निजी गोदाम में डंप किया गया है।
इस पर पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने मामले की जानकारी जिलाधिकारी कैप्टन प्रभांशु कुमार श्रीवास्तव को दी। जिलाधिकारी ने अपने मातहतों की टीम को गोदाम पर छापेमारी कर गोदाम सीज करने का निर्देश दिया।
इसके बाद तहसीलदार सदर एसएन तिवारी, पूर्ति निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक बालेश्वर मणि त्रिपाठी व पुलिस अधिकारियों की टीम ने देर रात में छापा मारा। गोदाम व दुकान में सरकारी बोरों से चावल को पलटने में लगे दो व्यक्ति मिले, लेकिन पूछतांछ के दौरान मौका पर भाग निकले।
गोदाम में करीब 1.50 लाख रुपये का 500 क्विंटल चावल डंप होने का अनुमान है। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने निजी गोदाम व बगल की छह दुकानों को सील कर दिया है। टीम ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है।
अधिकारियों को किसी नगीना नाम के व्यक्ति का गोदाम बताया गया है। टीम डीएम की अनुमति मिलने के बाद सोमवार को गोदाम व दुकानों का ताला तोड़कर खंगालेगी। दुकान व गोदाम में और अधिक अनाज होने की उम्मीद है।
इसके बाद विभाग के अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की अनुमति मिलेगी। सदर क्षेत्र के सप्लाई इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सोमवार को जिलाधिकारी की ओर से अनुमति मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ऐसे चलता था सरकारी अनाज खपाने का खेल
गोंडा। एफसीआई स्थित पकड़े गये अनाज घोटाले के खेल में बड़े चौंकाने वाली कहानी सामने आयी है। सूत्रों की माने तो हर माह के अनाज उठान पर सिण्डीकेट की गिद्ध दृष्टि लगी रहती थी। हर माह एफसीआई से निकलने वाले ट्रकों से कई हजार क्विंटल अनाज को आसपास उतार लिया जाता था।
दुकान के किनारे ट्रक लगाकर उस पर से अनाज उतारकर रख लिया जाता है। कुछ गोदाम में डम्प करने के साथ कुछ को सरकारी बोरे से पलट कर सादे बोरे में 60 किलो भरकर रात में ही सिलाई कर दिया जाता था। इसके बाद भोर में ही उसे दूसरे वाहनों पर लोडकर मण्डी व खुले बाजार में ले जाकर बेच दिया जाता है।
इनसेट
एफसीआई गोदाम के सामने केशवपुर गांव के पास एक निजी गोदाम में सरकारी अनाज होने की सूचना पर छापा मारा गया था। मौके पर बड़ी मात्रा में सरकारी अनाज मिला है गोदाम को सील कर दिया गया है। जिलाधिकारी के अनुमति पर सोमवार को गोदाम का ताला तोड़वा कर उसकी जांच की जाएगी इसके बाद एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
- एसएन तिवारी, तहसीलदार सदर
फोटो-13