फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   आबकारी टीम ने पकड़ी 15 लाख की अंग्रेजी शराब

आबकारी टीम ने पकड़ी 15 लाख की अंग्रेजी शराब

Fri, 06 Apr 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
आबकारी टीम ने पकड़ी 15 लाख की अंग्रेजी शराब

विज्ञापन
आबकारी टीम ने पकड़ी 15 लाख की अंग्रेजी शराब

वजीरगंज। आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र के खादी भवन के सामने गुरुवार को अवैध रूप से बहराइच से बिहार ले जाई जा रही ट्रॉलियों पर लदी 15 लाख रुपयों की अंग्रेजी शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आबकारी निरीक्षक ने थाना वजीरगंज में शुक्रवार को पांच व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कराया है।

आबकारी निरीक्षक तृतीय तरबगंज कृष्ण कुमार मिश्र ने बताया कि गुरुवार को उन्हें सूचना मिली कि गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर शराब लादकर उसकी तस्करी के लिए भेजी जाने वाली है। जो वजीरगंज के रास्ते नवाबगंज जाने वाली है।
विज्ञापन


इसी सूचना पर आबकारी निरीक्षक अमरनाथ, वंशराज, रामबोध, दिनेश सिंह के वजीरगंज के गांधी आश्रम खादी भवन के सामने नवाबगंज की ओर जा रही गन्ना लदी दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को रोककर एक ट्रैक्टर ट्राली के चालक को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा चालक व साथ में चल रहे लोग फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रॉलियों की तलाशी लेने पर गन्ना बीजों के नीचे 350 पेटियों में रॉयल पटियाला व्हिस्की की 16800 शीशियां बरामद हुईं। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत 15 लाख रुपए है।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम कोकिलराम निवासी ग्राम भोभीचक, पोस्ट नेचुआ जलालपुर थाना कुचाईकोट जनपद गोपालगंज बिहार बताया। उसने बताया कि फरार हुए उसके साथी उत्तम निवासी ग्राम तमकुहीराज चेकपोस्ट, थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, मुकेश, राम परिचन व बच्चा गुप्ता बताया।


बताया कि वह सभी बहराइच से तस्करी करके अंग्रेजी शराब बिहार ले जा रहे थे। आबकारी निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्र ने अवैध शराब का परिवहन, धोखाधड़ी आदि धाराओं में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष वजीरगंज विनोद सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गइ्र है, चालक कोकिल राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed