{"_id":"59a2fb104f1c1b6f178b4693","slug":"71503853328-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल से नहीं आई बिजली, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल से नहीं आई बिजली, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के लिए ग्रामीणों ने जाम की सड़क
दस साल से नहीं हुई बिजली आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
तरबगंज(गोंडा)। क्षेत्र के गढ़ी गांव में दस साल से बिजली नहंी आई। बिजली लाने के लिए ग्रामीणों ने काफी भागदौड़ की लेकिन अधिकारियों के आश्वासन कोरा ही साबित हुआ। रविवार को ग्रामीणों ने गढ़ी गांव का मुख्य मार्ग जाम कर अधिकारियों की कार्यशैली पर आक्रोश जताया।
दुमरिहाडीह पावर हाउस के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरी रोहुआ के अंतर्गत राजस्व गाँव गढ़ी का विद्युतीकरण दस वर्ष पहले बिजली विभाग द्वारा कराया गया था। उस समय गढ़ी गाँव में लगभग 3किमी दूर दूसरी ग्राम पंचायत बवरिहा में एक 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई दी गयी। लगभग एक वर्ष तक बिजली की आपूर्ति हुई। इसके बाद इसी ट्रांसफार्मर से अन्य गांवों को भी बिजली दी जाने लगी जिससे बिजली की सप्लाई बंद हो गई। तब से 300 की आबादी वाला गांव गढ़ी अंधेरे में डूबा हुआ है। बिजली न मिलने पर भी विभाग द्वारा बिजली बिल भेजी जा रही है।
ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता आरके श्रीवास्तव के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर बिजली सप्लाई करने तथा बिजली बिल संशोधत कराने की मांग िकी। उन्होंने 15 दिन में बिजली सप्लाई कराने का आश्वासन दिया फिर भी नतीजा सिफर रहा। 15 दिन बीत जाने के बाद फिर ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर भूख हड़ताल कर ज्ञापन सौपा फिर भी कोई काईवाई नहीं हुई। अधिकारियों की कार्यशैली से आाजिज रामचरन, कक्कू दूबे, सिया राम शुक्ल, राम छबीले आदि ग्रामीणों ने रविवार को गढ़ी का मुख्य मार्ग जाम किया। चेतावनी दी कि यदि 15 सितम्बर तक विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर सभी ग्रामीण भूख हड़ताल करेंगे। ग्राम प्रधान विनय कुमार शुक्ल ने 18 अगस्त को मुख्य अभियंता को ज्ञापन देकर बिजली बहाली की मांग की थी जिस पर उन्होंने आरके श्रीवास्तव को विद्युत् आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया था लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।