फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   6.55 lakh books arrived, supply will start in March

Gonda News: 6.55 लाख किताबें आईं, मार्च में शुरू होगी आपूर्ति

Wed, 21 Feb 2024 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 21 Feb 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
6.55 lakh books arrived, supply will start in March
गोंडा। जिले में कक्षा पांच और छह की नि:शुल्क किताबें आ गईं हैं। मार्च के पहले सप्ताह से ही किताबों की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने ढुलाई और सत्यापन के लिए जरूरी इंतजाम किए हैं। माना जा रहा है कि अप्रैल में सत्र की शुरुआत से ही बच्चों के हाथों में सभी किताबें पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 2610 परिषदीय विद्यालयों में 3.56 लाख विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। इसके लिए करीब 30 लाख किताबें खरीदी गई हैं। अप्रैल से नए सत्र के लिए बेसिक शिक्षा विभाग में जरूरी तैयारियां चल रही हैं। जिसके लिए पिछले 15 जनवरी को कक्षा एक से आठ तक बच्चों को नि:शुल्क किताबें उपलब्ध कराने के लिए टेंडर कराया गया।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था की ओर से कक्षा तीन और चार की 3.45 लाख किताबें आपूर्ति की थी। बाकी किताबें को 90 दिनों के भीतर कार्यदायी संस्था को आपूर्ति करनी है। कक्षा पांच और छह की 6.55 लाख किताबों की आपूर्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक (सामुदायिक शिक्षा) प्रेमशंकर मिश्र ने बताया कि जिले में कुल कुल मिलाकर 10 लाख पुस्तकों को आपूर्ति की गई है। सत्यापन के बाद विद्यालयों में आपूर्ति की जाएगी। माना जा रहा है कि आगामी मार्च के पहले सप्ताह से भेजी जाएगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अप्रैल के आखिरी तक मिल पाएंगी किताबें
जानकारों का कहना है कि टेंडर में देरी होने के चलते 15 जनवरी को प्रक्रिया पूरी हो सकी है। ऐसे में 90 दिन के भीतर कार्यदायी संस्था को किताबों की आपूर्ति करनी है। अप्रैल तक ही सभी किताबें मिल पाएंगी। सत्र शुरू होने के बाद पढ़ाई के लिए जिले के बच्चों को दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं।

वर्जन
ढुलाई के लिए कराया गया टेंडर
बीएसए प्रेमचंद यादव के अनुसार अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत होगी। कुल 6.55 लाख किताबें आपूर्ति हुई है। जिसके सत्यापन के लिए जरूरी प्रक्रिया तय की गई है। ढुलाई के लिए टेंडर कराया गया है। जल्द ही सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed