{"_id":"6a35629321c10fb7ee0fbfff","slug":"65-vehicles-from-24-schools-outside-the-monitoring-net-gonda-news-c-100-1-gon1001-160666-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 24 स्कूलों के 65 वाहन निगरानी से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 24 स्कूलों के 65 वाहन निगरानी से बाहर
Fri, 19 Jun 2026 09:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 19 Jun 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। स्कूली बच्चों की सुरक्षा और वाहनों की निगरानी के लिए बनाए गए यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल (UP-ISVMP) पर पंजीकरण में स्कूल प्रबंधन गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। जिले के 24 स्कूलों के 65 वाहनों का अब तक पोर्टल पर पंजीकरण नहीं हो सका है। इससे ये वाहन परिवहन विभाग की निगरानी से बाहर हैं।
इन स्कूलों ने अपने वाहनों का विवरण तो दूर, चालकों की जानकारी भी पोर्टल पर अपलोड नहीं की है। ऐसे में बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की फिटनेस, वैध दस्तावेज और चालक की पात्रता की नियमित निगरानी प्रभावित हो रही है। परिवहन विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्कूल प्रबंधकों और वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया है।
एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि पोर्टल पर पंजीकरण करने का समय अप्रैल महीने तक था। अब पोर्टल पर पंजीकरण बंद कर दिया गया है। जिन स्कूलों का नहीं हुआ है उनको कार्यालय बुलाकर मैनुअल तरीके से पंजीकरण किया जा रहा है। जो वाहन संचालक अपना ब्योरा नहीं देंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।