फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   65 thousand Antyodaya card holders will get health insurance of five lakhs

65 हजार कार्ड धारकों को मिलेगा पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा

Fri, 23 Jul 2021 08:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
65 thousand Antyodaya card holders will get health insurance of five lakhs
गोंडा में मनकापुर के बंजरिया में आयुष्मान कार्ड दिखाते ग्रामीण। - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले के 65 हजार अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों पांच लाख तक सालाना स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाएगा। इन परिवारों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) में जोड़े जाने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

कार्ड धारकों को आयुष्मान योजना में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी मिल गई है। इसके तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना या मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से वंचित जिले के अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

अंत्योदय कार्डधारक भी आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। कार्डधारकों को निशुल्क इलाज की सुविधा दिलाने के लिए आपूर्ति विभाग की सूची का सत्यापन कराया जा रहा है। इसके बाद पात्रों को योजना से लाभांवित कराने के लिए आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। योजना की सूची में गरीबों के नाम न होने की शिकायतें सीएमओ कार्यालय में लगातार आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कारण शासन की ओर से अंत्योदय कार्डधारकों को जोड़ने की पहल की गई है। कार्डधारकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कोई गाइड लाइन नहीं जारी की गई है। माना जा रहा है कि पूर्ण सत्यापन के बाद नाम प्रस्तावित किए जाएंगे। योजना में गरीबों को शामिल किया जाएगा। जिसमें मरीज पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज करा सकेंगे।
आयुष्मान कार्ड से वंचित लाभार्थियों का कैंप लगाकर कार्ड बनाया जा रहा है। शुक्रवार को एसीएमओ डॉ एपी सिंह की अगुवाई में मनकापुर के प्राथमिक विद्यालय बंजरिया और बभनजोत के केशवपुर गंट में कैंप लगाया गया।
कैंप में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाकर वितरित किया गया। आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. एके राय, शिवांशु, अंकित श्रीवास्तव सहित संबधित गांवों के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

- कैबिनेट में मंजूरी के बाद आयुष्मान योजना में अंत्योदय कार्ड धारकों को जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी कोई गाइड लाइन नहीं मिली है। अनुमति मिलते ही चयनित लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।
- अंकित श्रीवास्तव, जिला सूचना प्रबंधक आयुष्मान भारत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed