{"_id":"5745e0344f1c1b2c3e690741","slug":"65-free-gas-connection-distributed-to-poor","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 गरीबों को बांटे मुफ्त गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 गरीबों को बांटे मुफ्त गैस कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Wed, 25 May 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
उज्ज्वला योजना का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी की उज्ज्वला योजना का बुधवार को सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने शुभारंभ किया। भारत पेट्रोलियम की ओर से गांधी पार्क स्थित टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम में नगर के छह गैस प्रतिष्ठानों की ओर से सांसद ने 65 गरीबोें को मुफ्त गैस कनेक्शन, रेगुलेटर, पाइप, चूल्हा व सिलिंडर का वितरण किया।
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि वर्ष 1998 में सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्र में 50 गैस कनेक्शन प्रति वर्ष देने के लिए कूपन मिलता था। एक-एक कनेक्शन के लिए मारामारी होती थी।
2014 में मोदी सरकार के बनने से पहले लोगों को गैस लेने के लिए जूझना पड़ता था। लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने जाति धर्म से ऊपर उठकर गांव व गरीबों की परवाह की और उनके लिए गैस कनेक्शन ही नहीं अपितु, चूल्हा, पाइप, रेगुलेटर व सिलिंडर भी मुफ्त देने की पहल की है।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र, राजीव रस्तोगी,, भारत पेट्रोलियम के प्रादेशिक प्रबंधक संजय यादव ने विचार व्यक्त किए। प्रादेशिक प्रबंधक ने बताया कि बुधवार को सांसद ने अपने हाथ से अलग-अलग प्रतिष्ठानों के कुल 65 कनेक्शन वितरित किए।
भाजपा के मीडिया प्रभारी अनुपम मिश्र ने बताया कि मंगलम प्रतिष्ठान के दस, शहीद सत्यवान के 15, शिवम भारत गैस के 10, साहू भारत गैस के 10 तथा श्रीसाईं सिद्धि भारतगैस व श्री साईं गैस पंडरीकृपाल के 10-10 कनेक्शन मुफ्त में वितरित किए गए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, महेश नरायन तिवारी, केके श्रीवास्तव, राजाबाबू गुप्ता आदि मौजूद रहे।