{"_id":"5c3e1842bdec22739e2a40d6","slug":"61547573314-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मण्डी सचिव व ईओ गोंडा समेत आठ का कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मण्डी सचिव व ईओ गोंडा समेत आठ का कटेगा वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंडी सचिव व ईओ समेत आठ का वेतन काटा
गोंडा। जन समस्याओं की सुनवाई कर लोगों की समस्याओं का समय से निस्तारण कर उन्हें न्याय दिलाने को लेकर जिले के कुछ अधिकारी अपने अड़ियल रवैये से सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं।
मंगलवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंडी सचिव गोंडा, ईओ नपाप गोंडा समेत आठ अधिकारी गायब रहे। चार अधिकारी काफी देर से आए।
दिवस कार्यक्रम में सुनवाई करने गये एसडीएम सदर ने अधिकारियों की गैर मौजूदगी में सुनवाई में भारी बाधा होने से गैर हाजिर रहे आठ अधिकारियों के एक दिन का वेतन काटे जाने व देर से आने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई किये जाने की संस्तुति रिपोर्ट भेजी है।
सदर तहसील में मंगलवार को संपूर्ण समाधान रहा। तहसील सभागार में सुबह 10 बजे जन सुनवाई के लिए, मुख्य राजस्व अधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल, एसडीएम सदर एसएन त्रिपाठी, तहसीलदार बीपी पांडेय,नायब तहसीलदार सत्य प्रकाश पहुंच गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में ईओ नगर पालिका परिषद गोंडा, सचिव कृषि उत्पादन मण्डी समिति गोंडा, सहायक अभियंता सिंचाई खंड गोंडा, सहायक अभियंता सरयू ड्रेनेज खण्ड दो, बीईओ पंडरी, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंडरी कृपाल, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण नही आए।
जबकि नगर कोतवाल 11.30 बजे पहुंचे, एसओ मोतीगंज देर से 11.23 बजे पहुंचे, बीडीओ मुजेहना 11.05 बजे पहुंचे और सहायक विकास अधिकारी झंझरी11-15 बजे पहुंचने पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त की।
साथ ही सभी गैर हाजिर आठ अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने व देर आए चार अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई करने की संस्तुति रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
इस पर एसडीएम ने बताया कि सभी को पता है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस एक महत्वपूर्ण शासकीय कार्य है इसके बावजूद अधिकारियों ने घोर लापरवाही की। इसी के आधार पर सभी पर कार्रवाई की गई है।