फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   धौरहरा स्कूल की तर्ज पर विकसित होंगे सूबे के स्कूल

धौरहरा स्कूल की तर्ज पर विकसित होंगे सूबे के स्कूल

Tue, 03 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा स्कूल की तर्ज पर विकसित होंगे सूबे के स्कूल
धौरहरा की तर्ज पर विकसित होंगे प्रदेश के स्कूल: संदीप
विज्ञापन


गोंडा। प्रदेश के परिषदीय स्कूलों का विकास जिले के करनैलगंज ब्लाक स्थित प्राथमिक विद्यालय धौरहरा की तर्ज पर किया जाएगा। धौरहरा की शिक्षा व्यवस्था को इन स्कूलों मे रोल माडल के रूप मे प्रदर्शित की जाएगी।

यह बात मंगलवार को प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने धौरहरा में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में कही। बेसिक शिक्षा मंत्री ने नवप्रवेशी बच्चों का रोली चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


करनैलगंज के प्राथमिक विद्यालय धौरहरा मे मंगलवार को प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्कूल की व्यवस्था से काफी प्रभावित नजर आए और इसकी झलक उनके संबोधन में साफ दिखी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि ब्लैकबोर्ड की अपेक्षा गतिविधि आधारित शिक्षा अधिक प्रभावी है।

गतिविधि के माध्यम से पढ़ाया गया पाठ बच्चे आसानी से समझ जाते हैं और धौरहरा स्कूल इस मामले मे सूबे का नंबर एक विद्यालय है। सूबे के सभी प्राथमिक स्कूलों के धौरहरा की तर्ज पर विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

इस शानदार शिक्षण व्यवस्था के लिए बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय व विद्यालय के शिक्षक रवि प्रताप सिंह की तारीफ की।

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने स्कूल में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी बच्चों को रोली चंदन की टीका लगाकर स्वागत किया और बच्चों को निशुल्क पाठ्यपुस्तक, स्कूल बैग व यूनीफार्म का वितरण किया।

इस दौरान बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय, बीईओ अनिल कुमार झा, प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह, अवधेश त्रिपाठी, मंजूर इलाही, मनोज पांडेय, विजय प्रताप सिंह, याकूब सिद्दीकी समेत अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रघुनाथ पांडेय व इरफान मोइन ने किया।

वाल पेंटिंग कर दिया स्वच्छता का संदेश

प्राथमिक विद्यालय धौरहरा पहुचे बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने स्कूल की व्यवस्था का निरीक्षण किया। टीएलएम हो, रिसोर्स प्वाइंट शिक्षण की हर विधा के बारे में जानकारी हासिल की।

मंत्री ने स्कूल की स्टार्ट क्लास को देखा और बच्चों से सवाल जवाब किए। बच्चों के गतिविधि आधारित शिक्षा को देखकर मंत्री अभिभूत हो गए। स्कूल की दीवार पर बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ने वाल पेंटिंग कर स्वच्छता का संदेश भी दिया।


इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शिक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयासों से भी लोगों को अवगत कराया। साथ ही प्राथमिक विद्यालय धौरहरा को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed