फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   शासन की टीम ने एफसीआई गोदाम पर मारा छापा

शासन की टीम ने एफसीआई गोदाम पर मारा छापा

Thu, 07 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
शासन की टीम ने एफसीआई गोदाम पर मारा छापा

विज्ञापन
शासन की टीम ने एफसीआई गोदाम पर मारा छापा

गोंडा। वजीरगंज ब्लाक क्षेत्र में पकड़े गये करोड़ों रुपये के खाद्यान्न की जांच करने गोंडा आई शासन की पांच सदस्य टीम ने बुधवार को एफसीआई के बफर पर अनाज मिलान के लिए छापा मारा।

टीम के अधिकारियों ने गोदाम में रखे उस लाट के अनाज की जांच की जिसमें से ब्लाकों को इस दौरान आवंटन किया गया था। टीम ने गोदाम पहुंचकर वहां के प्रबंधकों से जानकारी ली।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कार्डधारकों में बंटने वाला अनाज का बड़ा भंडार वजीरगंज के बंधवा गांव के पास एक निजी गोदाम में पकड़ा गया था। इस मामले में पूर्ति विभाग ने जिला प्रशासन के निर्देश पर गोदाम मालिक व दो संचालकों के अलावा मौके पर मिले एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर रविवार की शाम को दूसरी बार गोंडा पहुंची टीम घटना स्थल पर मिले एक फर्जी स्टैन्सिल फर्मा व क्रय केंद्रों को लेकर उलझी हुई है। इसके पीछे कई कारण भी पेश आ रहा है।

एक तो मौके से अनाज को प्रशासन की ओर से हटाकर फल सब्जी मंडी में रखवा दिये जाने से सुबूतों को तलाश करने में दिक्कत हो रही है।

छापेमारी के दौरान शासन की टीम में प्रदेश के अपर आयुक्त अनूप शंकर, अपर आयुक्त एके सिंह के अलावा एक डिप्टी आरएमओ व दो एआरएओ शामिल के साथ आरएफसी देवीपाटन मंडल राजेश कुमार, उपायुक्त खाद्य सत्येंद्र कुमार सिंह व अन्य विभागीय अधिकारी शामिल रहे।

टीम ने एफसीआई के गोदाम नंबर चार के चावल के उस लाट की जांच की जिससे खाद्य रसद विभाग के ब्लाकवार गोदामों को आवंटित किया गया है। अधिकारियों को लाट के सभी बोरों में टैग लगा नही मिला।

इसके अलावा गोदाम के अधिकारियों से साधन सहकारी समिति करमा नाम के समिति या क्रय केंद्र से गेहूं की डिलेवरी दिये जाने की जानकारी ली। एफसीआई के अधिकारियों ने बताया कि गोदाम पर कोई ऐसे किसी भी समिति या केंद्र से गेहूं की डिलेवरी नही की गई है।


अनाज घोटाले की दर्ज एफआईआर की जांच क्राइम ब्रान्च करेगी

वजीरगंज ब्लाक में पकड़े गये अनाज घोटाले में दर्ज एफआईआर की जांच अब क्राइमब्रान्च की टीम करेगी। वजीरगंज के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद सरोज ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अनाज घपले में दर्ज मामले की जांच क्राइम ब्रांच की टीम को सौंपी गई है। टीम जांच पूरी कर अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed