{"_id":"598739be4f1c1bbe3e8b4b2d","slug":"61502034366-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर्व आज, भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी बहनें 18-43-11","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर्व आज, भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी बहनें 18-43-11
Updated Sun, 06 Aug 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाइयों की कलाई पर आज सजेगा बहन का प्यार
बाजार में देर शाम तक रही राखी खरीदने वालों की भीड़
भाइयों ने भी खरीदे उपहार
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। रक्षाबंधन भाई व बहन के प्रेम का त्योहार है। श्रावण माह के पूर्णमासी को होने वाले इस त्योहार को बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर उनकी उम्र लंबी होने तथा तरक्की की दुआएं मांगेंगी। साथ ही भाइयों की ओर से भी बहनों को कई उपहार भेंट किए जाएंगे।
सोमवार को पड़ रहे इस त्योहार को पर्व के रूप में मनाया जाता है। रविवार को बहनों ने बाजार में पहुंच कर रंग बिरंगी राखियां खरीदीं। खास बात यह रही कि बाजार में इस बार चायनीज राखियां नजर नहीं आईं। कुछ बहनों भाइयों के लिए चांदी की राखियां खरीदी हैं। पांच रुपए से लेकर हजार रुपए तक राखियों की कीमत रही। रंग बिरंगी राखियां, चांदी व अन्य पदार्थ जड़ी राखियां बाजार में खूब दिखीं। बहनों ने राखी के साथ मिठाइयों की भी खरीदारी की। भाइयों ने बहनों को रक्षा सूत्र के बदले उपहार देने के लिए दिन भर सामान खरीदते नजर आए। गोंडा में कुछ भइयों ने बहनों को उपहार में शौचालय निर्माण कराकर देने की पहल की है। शहर के चौक बजार,बाजाजा बाजार,रानी बाजार, पोर्टरगंज,फोरबिशगंज व महराजगंज,सिविल लाइन आदि मोहल्ले राखी की दुकाने सजी रहीं। इस बार मोती,जरकन,रूद्राक्ष,मुल्तानी मिट्टी,थर्माकोल व फाम की रेशमी धागों से बनी देशी राखी की धूम रही लोगों ने इस बार बाजार में आयी कई तरह की खूबसूरत राखी खरीदारी की। वहीं बाजार में लगभग सभी मिठाई की दुकाने सजी रही। दुकानों पर देर रात तक लोग मिठाई की खरीदारी करते रहे। बारिश होने के बावजूद लोग घरों से किसी तरह निकल कर खरीदारी की। लोगों का रक्षाबंधन का उमंग रविवार को दोपहर तक भीषण गर्मी व देर शाम को हुई जोरदार बारिश पर भारी पड़ा। बताया जाता है कि रक्षाबंधन को बहने भाईयों की कलाई पर राखी बांधेगी। वह उनसे अपनी हमेशा सुरक्षा करने का सुरक्षा सूत्र भाईयों की कलाई पर इस उम्मीद के साथ बांधेगी कि भाई उनकी हमेशा रक्षा व मदद करने को तैयार रहेंगे। भाई भी बहनों को कई तरह का उपहार भी देंगे।
इनसेट
राखी का शुभ मुहूर्त दिन में 11.05 से दोपहर 1.30 तक
पंडित राजन मिश्र के अनुसार सोमवार को दिन में 11.05 से दोपहर 1.30 तक रक्षा बांधने का शुभ मुहूर्त है। इसके बाद सूतक प्रारंभ हो जाएगा। पूर्णमासी होने के साथ सोमवार को चंद्रग्रहण भी है। पंडित राजन मिश्र ने बताया कि रात 10.45 बजे से रात 12.45 तक चंद्र ग्रहण रहेगा।