{"_id":"68b48a77eb8958ffe70dfd48","slug":"61-thousand-rupees-transferred-to-the-account-by-deceiving-gonda-news-c-100-1-gon1003-143112-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: झांसा देकर खाते में ट्रांसफर कराए 61 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: झांसा देकर खाते में ट्रांसफर कराए 61 हजार रुपये
Sun, 31 Aug 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
मनकापुर। इलाके के बनकसिया शिवरतन सिंह निवासी कृष्णपाल सिंह को जालसाज ने फोन कर खुद को बीमा एजेंट बताया। इसके बाद खाते से 61 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की तहरीर पर मनकापुर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
पीड़ित ने बताया कि पत्नी चंद्रकिशोरी के नाम पर मैक्स लाइफ इंश्योरेंश कंपनी में बीमा कराया। साथ ही ऑटो डेबिट की सुविधा ले रखी थी। जून में खाते में पैसा न होने के कारण भुगतान नहीं हो सका। बीते 22 जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके खुद को बीमा एजेंट बताया। इसके बाद तत्काल किस्त जमा न करने पर पॉलिसी निरस्त होने की बात कही। झांसे में आकर कृष्णपाल ने आरोपी द्वारा बताए गए बैंक खाते में 61,350 रुपये ट्रांसफर कर दिए। तीन दिन बाद एजेंट को फोन करके रसीद मांगी तो ठगी की जानकारी हो सकी। कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। (संवाद)