फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   61 people including three policemen found corona positive

तीन पुलिसकर्मियों समेत 61 लोग मिले कोरोना पाजिटिव

Wed, 12 Aug 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
61 people including three policemen found corona positive
गोंडा। बुधवार को हुई कोरोना जांच में तीन महिलाओं व तीन पुलिस कर्मियों समेत 61 लोग पाजिटिव पाए गए हैं। सभी होम आइसोलेट किया गया है। जिले में अब तक 32 हजार लोगों की जांच हो चुकी है जिसमें कुल ऐक्टिव केस की संख्या 13 सौ के पार पहुंच गई है। बुधवार तक 843 कोरोना पॉजिटिव ऐक्टिव हैं जिसमें 340 होम आइसोलेशन में तथा 288 होम क्वारंटीन हैं। 13 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिसमें 11 पुलिस कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को विभिन्न गांव के 28 लोगों का कोरोना संबंधी जांच किया गया। जिसमें सात लोग संक्रमित पाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. जेपी शुक्ल ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात लैब टेक्नीशियन अवधेश कुमार मौर्य ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 28 लोगों का कोरोना संबंधी जांच किया। जिसमें सात लोग संक्रमित पाए गए जिन्हें होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया। वही विकासखंड रुपईडीह में कार्यरत एक ग्राम पंचायत अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद ब्लॉक में हड़कंप मच गया। कोरोना संक्रमित कर्मचारी की ओर से ब्लॉक मुख्यालय पर होने वाले बैठक में शामिल हुआ था। इनके संपर्क में ब्लाक के नव प्रधान ग्राम रोजगार सेवक सहित दर्जनों लोग संपर्क में बराबर रहे। लोगों में संक्रमित होने का भय व्याप्त है। इस ब्लाक पर इससे पहले दो कर्मचारी संक्रमित पाये जा चुके हैं। वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को कुल 55 कोरोना जांचें हुईं। जिनमें 3 केस पॉजिटिव पाए गये। लैब टेक्नीशियन अरुण नायर ने बताया कि 40 जांचें एंटीजेन किट से व 15 जांचें आरटीपीसीआर विधि से की गईं। कुल तीन महिलाएं पॉजिटिव पाई गईं जो मंगलवार को भरहापारा निवासी पॉजिटिव पाए गये पुरुष के परिवार की हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed