{"_id":"64189e97e14f105d7a02d769","slug":"600-teachers-did-not-come-for-evaluation-gonda-news-c-13-1-138774-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मूल्यांकन करने नहीं आए 600 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मूल्यांकन करने नहीं आए 600 शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन में परीक्षकों की लापरवाही भारी पड़ रही है। सोमवार को भी छह सौ के करीब परीक्षक मूल्यांकन में नहीं आए। जिले के पांचों केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट व सीसीटीवी की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। तीसरे दिन करीब 57 हजार कापियां जांची गईं। जिले में छह लाख 65 हजार कॉपियों का मूल्यांकन होना है। जिसमें तीन दिनों में 99 हजार कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मूल्यांकन केंद्रों का जायजा लिया और मूल्यांकन की गुणवत्ता व पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिले मे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की करीब छह लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। मूल्याकंन के लिए पांच कालेजों को केंद्र बनाया गया है और करीब 26 सौ शिक्षकों का ड्यूटी लगाई गई है। पहले दिन मूल्यांकन का बहिष्कार करने के बाद रविवार को दूसरे दिन 1300 शिक्षक ड्यूटी से गैरहाजिर रहे थे। डीआईओएस ने गैरहाजिरी पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इस चेतावनी के बाद सोमवार को कुछ शिक्षक अपनी ड्यूटी पर लौट आए। सोमवार को सभी पांच केंद्रों पर 57 हजार कापियां जांची गईं। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कालेज, राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में चल रहे मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। सभी केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को मोबाइल फोन भी से जाने की इजाजत नहीं है। सभी केंद्रों पर पूरी पारदर्शिता के साथ मूल्यांकन किया जा रहा है। सोमवार को 57 हजार कापियां जांची गई हैं। इस प्रकार तीन दिनों में करीब 99 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है।