फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   6 corona positive found together in Khalegaon, Maskanwa

मसकनवा के खालेगांव में मिले एक साथ 6 कोरोना संक्रमित

Sat, 17 Oct 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
6 corona positive found together in Khalegaon, Maskanwa
गोंडा। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण का आंकड़ा कम ज्यादा होता रहता है। शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पूरे जिले में कुल 21 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। इसमें अकेले मसकनवा के खालेगांव में 6 लोग शामिल हैं।अब पूरे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4201 हो गई है। वहीं शनिवार को कुल 25 लोग ठीक होकर अपने घर को लौटे हैं।
विज्ञापन

अब तक कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 3895 हो गई है। इसमें से 2724 होम आइसोलेशन के दौरान ठीक हुए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव केस 259 हैं। वहीं कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर 29 रह गई है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि शनिवार को 1144 लोगों का सेंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिकवरी रेट के मामले में गोंडा अन्य कई जिलों से बेहतर है। जहां अचानक कई मरीज एक साथ सामने आ रहे हैं, वहां पर उनकी हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

तीन लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
मुजेहना (गोंडा) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना ने रामपुरदुबावल के ग्राम बेचूपुरवा में कैंप लगाकर 47 लोगों की सैंपलिंग की है व केंद्र पर एंटीजन के तहत 63 लोगों की करोना जांच की गई। इसमें तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक मिश्र ने बताया कि तीनों लोग जिला मुख्यालय से यहां आए थे। इनकी जांच रिपोर्ट पॉस्टिव मिलने के बाद इन्हें आवश्यक निर्देश देते हुए होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed