फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   59 became Nikshaymitra, adopted patients

Gonda News: 59 बने निक्षयमित्र, मरीजों को लिया गोद

Mon, 27 Jan 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 27 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
59 became Nikshaymitra, adopted patients
गोंडा। जिले को टीबी मुक्त करने की जिम्मेदारी निभाने के लिए जिलाधिकारी नेहा शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन व सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा समेत 59 लोगों ने निक्षयमित्र का संकल्प लिया है। रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर इन लोगों ने 304 टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन

डीएम व सीडीओ ने खुद दो मरीजों को गोद लिया तथा विकास भवन के अधिकारियों ने 30 मरीजों को गोद लिया। वहीं सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने पांच मरीज, जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. जयगोविंद ने पांच मरीज, एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा ने दो मरीज गोद लिया। सीएचसी अधीक्षकों व डॉक्टरों ने मिलकर 100 मरीजों को गोद लिया। इसी प्रकार अन्य विभागों के लोग व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर 174 मरीजों को गोद लिया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक विवेक सरन ने बताया कि 100 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अभी तक कुल 1,22,508 लोगो की स्क्रीनिंग आशा के माध्यम से की गई है। जिसमें कुल 659 मरीज चिन्हित हुए हैं। टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए 7905346668 पर संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान डीसीपीएम डॉ. आरपी सिंह, अरविंद मिश्र, सूरज सिंह, रितेश, सुरेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed