फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   58.15 percent voting on three posts of Pradhan

Gonda News: प्रधान के तीन पदों पर 58.15 फीसदी मतदान

Wed, 19 Feb 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 19 Feb 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
58.15 percent voting on three posts of Pradhan
वोट डालने पहुंचीं महिलाएं।
गोंडा। जिले के तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए बुधवार को उपचुनाव कराया गया। शांतिपूर्ण माहौल में हुए कुल 58.15 फीसदी मतदान हुआ। इसी के साथ 13 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया है। डीएम नेहा शर्मा सहित अन्य अफसरों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अब 21 फरवरी को मतगणना होगी। देर शाम तक नतीजे भी आ जाएंगे।
विज्ञापन




जनपद की तीन ग्राम पंचायत में विभिन्न कारणों से रिक्त चल रहे ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हो गया। इटियाथोक की ग्राम पंचायत बिनोहनी में कुल 1088 मतदाताओं में से 734 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इटियाथोक की ग्राम पंचायत बिनोहनी में 67.46 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

परसपुर की परेटा में 803 मतदाताओं में से 463 ने वोट डाले। यह सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है और यहां तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। परेटा में 57.66 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज के बहादुरा में सर्वाधिक 3894 मतदाता थे जिसमें 2167 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस सीट पर चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में है और यह सीट अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। यहां पर 55.66 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों संग पुलिस बल तैनात रहा। डीएम नेहा शर्मा ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत नारायण ने बताया कि चुनाव सकुशल संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed