फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   57 positive including MLA's son and family

विधायक के बेटे व परिवारीजन समेत 57 पॉजिटिव

Sun, 26 Jul 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
57 positive including MLA's son and family
गोंडा के रानी बाजार में लोगों की रैपिड एंटीजेन टेस्ट करते नेशनल मोबाइल यूनिट के कर्मी। - फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना का दायरा जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार की देर रात व एंटीजेन टेस्ट से जिले में 57 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जिले में अब कोरोना के केसों की सख्या 445 हो गई है और एक्टिव केस शनिवार को 131 थे। रविवार को मिले 57 केसों को लेकर अब 188 एक्टिव केस अब हैं। रविवार को जारी हुए रिपोर्ट में गौरा विधायक प्रभात वर्मा के छोटे बेटे समेत परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उनका कहना है कि आशंका होने पर जांच कराई थी, घर पर आने वाले लोगों को छोटा बेटा ही देखता था। अब कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। वहीं तरबगंज थाने में एक सिपाही का केस सामने आने से 20 पुलिस कर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना केसों की पहचान के लिए लिए जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। लैब सेंपल भेजने के साथ ही एंटीजन किट से भी जांच हो रही है। इससे केसों की संख्या बढ़ गई है। शनिवार की देररात आई रिपोर्ट को रविवार को जारी किया गया। जिसमें नगर क्षेत्र में 8, बभनजोत 5, रूपईडीह 4, मनकापुर 03, मुजेहना 02, बेलसर 01, हलधरमऊ 02, 01 तरबगंज, 01 झंझरी, 01 नवाबगंज तथा कटरा ब्लॉक का 01 मरीज है। नगर क्षेत्र के मरीजों में मोहल्ला मेवातीयान का 01, पटेल नगर 02, हाइडल कॉलोनी 02, आवास विकास 01, 01 मरीज सिविल लाइन रघुकुल के निकट तथा 01 मरीज पीपल चौराहा का रहने वाला है। शहर के रानी बाजार में नेशनल मेडिकल मोबाइल यूनिट की टीम ने रानी बाजार व चौक क्षेत्र में रैपिड एंटीजेन टेस्ट किया। टीम के अनुसार रानी बाजार में 22 व चौक क्षेत्र में दो कोरोना पाजिटिव केस मिले हैं। टीम ने पर्यवेक्षक हषवर्धन सिंह, लैव टेक्नीशियन रवी शुक्ला, फार्मासिस्ट आकांक्षा मिश्रा, स्टाफ नर्स मंजू वर्मा व शशांक ओझा शामिल रहे। प्रभारी डा एमएम खान के निर्देशन में सैंपलिंग हुई।
विज्ञापन

सावधानी की अपीलों की अनदेखी पड़ रही है शहर पर भारी
कोरोना महामारी से बचाव के लिए सावधानी की अपील हर स्तर से हुई और लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तक प्रशासन ने की। बावजूद इसके मास्क तो लोग लगाने लगे हैं लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और बाहर बेवजह घूमना बंद नही किए हैं। इससे कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। चौक क्षेत्र में तो दो दिन शनिवार व रविवार को छोड़कर मेले जैैसा माहौल रहता है। अब यही लापरवाही भारी पढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारों पर बरतना होगा सयंम, केस बढ़ने से संकट बढ़ा
कोरोना संकट में कई त्योहारों और पर्वों के दौरान लोगों ने सयंम व धैर्य दिखाया है। अब कोरोना के मामले इस कदर हैँ कि बिना जांच किए किसी के बारे में कुछ कहना संभव नही होगा। ऐसे में ईद और रक्षा बंधन का पर्व अगस्त में पढ़ रहा है, पहले सप्ताह मेें ही दोनो पर्व हैं। इन पर्वों पर सयंत बरतने की जरूरत है। कोरोना संकट में त्योहार बनाने के लिए दैहिक दूरी के नियमों के साथ ही कोरोना प्रोटोकाल का पालन भी जरूरी हो गया है।

एंटीजेन टेस्ट से जांच में आई है तेजी
जिले में एंटीजेन टेस्ट के कारण जांच बहुत तेजी से शुरू हो गई है। मरीजों को जल्दी से जल्दी ट्रेस कर उन्हें उपचार दिया जा रहा है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बिना मास्क के कहीं भी न जाएं साथ ही दो गज की दूरी बहुत ही आवश्यक है। -डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed