{"_id":"65d3ba77953c08ac420a6816","slug":"565-daughters-of-needy-families-will-have-yellow-hands-gonda-news-c-99-1-brp1003-107095-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जरूरतमंद परिवारों की 565 बेटियों के पीले होंगे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जरूरतमंद परिवारों की 565 बेटियों के पीले होंगे हाथ
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत तीसरे चरण में 565 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य रखा गया है। शादी समारोह के लिए 24 फरवरी की तिथि निर्धारित करते हुए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।565 के सापेक्ष अभी तक 354 जोड़ों ने ही आवेदन किया है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष कुल 1192 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य है। दिसंबर व जनवरी में दो चरण में सामूहिक शादी का आयोजन कर 627 बेटियों को शादी कराई जा चुकी है।
अब लक्ष्य के सापेक्ष बचे 565 जोड़ों की शादी कराने के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रहा है। जिला प्रशासन ने शादी समारोह के लिए तिथि जारी कर दी है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि अभी नौ ब्लॉक व पांच नगर निकायों से कुल 354 आवेदन आए हैं। आवेदन बढ़ाने के लिए पंचायत सचिवों को निर्देश दिया गया है।