फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   55.75 km long fourth railway line will be laid from Gonda Kachhari to Budhwal

Gonda News: गोंडा कचहरी से बुढ़वल तक बिछेगी 55.75 किमी लंबी चौथी रेलवे लाइन

Mon, 07 Jul 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 07 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
55.75 km long fourth railway line will be laid from Gonda Kachhari to Budhwal
गोंडा। रेलवे ने देवीपाटन मंडल को बड़ा तोहफा दिया है। गोंडा कचहरी से बुढ़वल स्टेशन तक 55.75 किमी लंबी चौथी रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए 796.30 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता के अनुसार बुढ़वल-गोंडा कचहरी खंड के मध्य चौथी लाइन के निर्माण की परियोजना को मंजूरी मिल गई है। पूर्वोत्तर रेलवे का यह पहला रेलखंड होगा, जिस पर चार रेलवे लाइनें होंगी। उन्होंने बताया कि भारतीय रेल के उच्च घनत्व यातायात नेटवर्क (हाई डेंसिटी ट्रैफिक नेटवर्क) के तहत बुढ़वल-गोंडा कचहरी खंड के मध्य चौथी लाइन के बनने से लाइन क्षमता 78 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। इससे कोयला, लौह अयस्क, इस्पात, सीमेंट, उर्वरक, पेट्रोलियम, खाद्यान्न, कंटेनर, ऑटोमोबाइल आदि की आवाजाही बढ़ेगी। साथ ही मांग के अनुरूप अधिक यात्री ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। यात्री एवं मालगाड़ियों का संचालन और अधिक सुचारू रूप से होगा। समय पालन में भी सुधार होगा। पूर्वोत्तर रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि यह एक बड़ी सौगात है। इससे रेलवे की सुविधाओं का इजाफा होगा।
विज्ञापन


तीसरी लाइन का पूरा हो चुका है काम
गोंडा से बुढ़वल तक 61.72 किमी लंबी तीसरी रेलवे लाइन परियोजना का निर्माण 1,117.80 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रथम चरण में गोंडा कचहरी से करनैलगंज तक 23.65 किमी और द्वितीय चरण में करनैलगंज से घाघरा घाट तक 21.77 किमी लंबी तीसरी लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। तीन व चार जुलाई को रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने इस परियोजना के द्वितीय चरण में करनैलगंज-घाघरा घाट तक नवनिर्मित तीसरी लाइन का परीक्षण किया। गोंडा-बुढ़वल तीसरी लाइन परियोजना के अंतर्गत सरयू नदी पर एक महत्वपूर्ण रेलवे पुल सहित 10 बड़े एवं 36 छोटे पुलों का निर्माण कार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed