{"_id":"68126149dcd25e04e30792a5","slug":"5430-lakhs-will-change-the-look-of-three-schools-gonda-news-c-100-1-slko1026-136833-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 54.30 लाख से बदलेगी तीन स्कूलों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 54.30 लाख से बदलेगी तीन स्कूलों की सूरत
Wed, 30 Apr 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जिले के तीन स्कूलों की सूरत बदलने की कवायद हो रही है। इसके लिए 54.30 लाख रुपये की लागत से जर्जर भवनों की मरम्मत व पुनर्निर्माण का कार्य कराया जाना है। इसको लेकर निविदा की प्रक्रिया कराई जा रही है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों की सूरत बदलने के लिए प्रोजेक्ट अलंकार को अमली जामा पहनाने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत श्री शीतला प्रसाद सहायक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विद्यानगर मोतीगंज, रानी जामवंती सहायक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धानेपुर व श्री तुलसी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरियापुर का चयन किया गया है।
इसमें इन स्कूलों के जर्जर भवनों की मरम्मत कराने के साथ ही पुनर्निर्माण कराया जाना है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता पीके त्रिपाठी ने बताया कि शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद निविदा की प्रक्रिया शुरू की गई है। छह माह के भीतर काम पूरा कराया जाना है।