{"_id":"673cd466e86f05bf6600670a","slug":"54-in-the-fray-for-23-posts-of-bar-association-gonda-news-c-100-1-slko1026-127526-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बार एसोसिएशन के 23 पदों पर 54 मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बार एसोसिएशन के 23 पदों पर 54 मैदान में
Tue, 19 Nov 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के 23 विभिन्न पदों के लिए होने वाले चुनाव में कुल 54 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दावेदारी पेश की है। इसमें सर्वाधिक नौ प्रत्याशियों ने महामंत्री पद के लिए अपना पर्चा भरा है।
एल्डर कमेटी के अध्यक्ष शेष नरायन तिवारी ने बताया कि बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया सुबह दस बजे से प्रारंभ होकर शाम चार बजे संपन्न हुई। अब बुधवार को नामांकन प्रपत्रों की जांच व आपत्तियों का निस्तारण होगा। बताया कि अध्यक्ष के एक पद के लिए अनिल कुमार सिंह,राम बुझारथ द्विवेदी , रविचंद्र त्रिपाठी सहित छह प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की।
इसी तरह महामंत्री के एक पद के लिए लाल बिहारी शुक्ला,अजय तिवारी, संजय कुमार सिंह, सुनील कुमार पांडेय, गोपाल शुक्ला व मृत्युंजय शुक्ला सहित नौ ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए सन्त बख्श मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पद के लिए अवध किशोर पांडेय, राकेश कुमार शर्मा, सुशील कुमार मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के तीन पद पर विमल प्रकाश मिश्र, शुभम चौबे,राज कुमार चतुर्वेदी व गौरव सिंह विसेन, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए अरविंद कुमार पांडेय व भगवान प्रसाद ने नामांकन किया। इसके साथथी संयुक्त मंत्री के तीन पद के लिए सात व वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर छह तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी छह पदों के लिए दस प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया है।