फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   517 trainee teachers received the gift of the New Year

517 प्रशिक्षु शिक्षकों को मिला नए वर्ष का तोहफा

Fri, 01 Jan 2016 11:24 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षक विहीन व एकल शिक्षक के सहारे संचालित स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षकों को तैनाती दे दी। 288 महिला व 11 निशक्त समेत दूसरे चरण के 517 प्रशिक्षु शिक्षकों को स्कूलों में तैनात किया गया। शुक्रवार को सभी प्रशिक्षु शिक्षकों ने अलाट किए गए संबंधित स्कूलों में जॉइन भी कर लिया।
विज्ञापन


बीएसए दफ्तर में डायट प्राचार्य एचएन त्रिपाठी, बीएसए जय सिंह, जिला आबकारी अधिकारी नीरज कुमार व जीआईसी उतरौला की प्रधानाचार्या शिवांगी सर्राफ की संयुक्त टीम ने दूसरे चरण की 288 महिला व 11 निशक्त प्रशिक्षु शिक्षकों का विकल्प पत्र भरवाकर डीएम प्रीति शुक्ला के समक्ष रिपोर्ट उपलब्ध करा दी।
विज्ञापन


डीएम ने बीएसए को निर्देश दिया कि दूसरे चरण के सभी 517 प्रशिक्षु शिक्षकों को स्कूलों में मौलिक तैनाती देकर तत्काल जॉइन कराया जाए।

डीएम के निर्देश पर बीएसए ने सभी 517 प्रशिक्षु शिक्षकों की मौलिक तैनाती के लिए नियुक्ति पत्र निर्गत कर दिया। नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी प्रशिक्षु शिक्षकों ने नववर्ष के पहले दिन अलाट किए गए स्कूलों में जॉइन कर लिया। अब शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षण कार्य दुरुस्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि मौलिक तैनाती पाने वाले दूसरे चरण के सभी प्रशिक्षु शिक्षकों को 15 दिन के अंदर हर हाल में जॉइन करना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि के अंदर जॉइन न करने वाले संबंधित प्रशिक्षु शिक्षक का नियुक्ति पत्र स्वत: रद्द हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed