फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   समन्वयक ने लिस्ट से हटाया चयनित अभ्यर्थियों का नाम

समन्वयक ने लिस्ट से हटाया चयनित अभ्यर्थियों का नाम

Wed, 21 Jun 2017 10:03 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
समन्वयक ने लिस्ट से हटाया चयनित अभ्यर्थियों का नाम
समन्वयक ने लिस्ट से हटाया चयनित अभ्यर्थियों का नाम
विज्ञापन

सीडीओ की पकड़ में आया मामला, निरस्त किया साक्षात्कार
समन्वयक के खिलाफ कार्रवाई के लिए नेहरू युवा केन्द्र के निदेशक को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। नेहरू युवा केन्द्र की ओर से स्वयं सेवकों के चयन में गड़बड़ी करने पर सीडीओ दिव्या मित्तल ने कड़ी कार्यवाही करते हुए नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक गोपाल भगत के खिलाफ शासन को पत्र लिखा है। वहीं साक्षात्कार भी निरस्त कर दिया है। जिसे लेकर बाकी लोगों में खलबली मची हुई है।
जनपद के सभी सोलह ब्लाकों पर दो-दो एनवाईवी स्वयं सेवकों का चयन किया जाना था। जिसके लिए 13 जून को डीएम के निर्देशन में सीडीओ की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में साक्षात्कार हुआ था। साक्षात्कार सम्पन्न होने के उपरान्त सीडीओ ने साक्षात्कार एवं चयनित अभ्यर्थियों की सूची प्रभारी समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र गोपाल भगत को सौंप दी थी। लेकिन समन्वयक गोपाल भगत ने कमेटी स्तर से चयनित कुछ अभ्यर्थियों का नाम बदल दिया। मामला तब पकड़ में आया जब सीडीओ दिव्या मित्तल ने अभ्यर्थियों की लिस्ट का मिलान किया। सीडीओ ने मामले की गम्भीरता के दृष्टिगत विश्वासघात करने, विश्वसनीयता को ठेस पहुंचाने के कारण साक्षात्कार निरस्त करते हुए प्रभारी समन्वयक का प्रभार तत्काल प्रभाव से हटाने एवं कार्यवाही के लिए राज्य निदेशक नेहरू युवा केन्द्र को संस्तुति सहित पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन

सीडीओ दिव्या मित्तल ने अन्य विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि सरकार की योजनाओं में शासन की मंशा, मानकों एवं पात्रता का विचलन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होने चेतावनी दी है कि गड़बड़ी की करने वाले व उसकी मंशा रखने वाले अधिकारी कर्मचारी अपनी कार्यशैली बदल लें अन्यथा कठोरतम कार्यवाही के लिए तैयार रहें। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वयं पत्रावलियों का आवलोकन एवं परीक्षण करने के बाद ही पत्रावलियां अनुमोदित करें अन्यथा किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर उनकी स्वयं की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed