{"_id":"694440936d5dffa95c0c99b3","slug":"509-silver-coins-found-during-excavation-gonda-news-c-100-1-slko1028-149027-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जमीन की खोदाई में मिले चांदी के 509 सिक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जमीन की खोदाई में मिले चांदी के 509 सिक्के
Thu, 18 Dec 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
बालपुर। ठकुरापुर के रंगराज स्वामी कुट्टी धाम मंदिर के पास जेसीबी से खोदाई के दौरान चांदी के 509 सिक्के मिले। महंत सिक्के लेकर जाने लगे तो रास्ते में कुछ लोग मिले और खुद को एसटीएफ का बताते हुए उनसे सिक्के लेकर चले गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर के समीप किसी काम के लिए बुधवार को जेसीबी से जमीन की खोदाई की जा रही थी। तभी जेसीबी जमीन के भीतर दबे मिट्टी के घड़े से टकराई। घड़ा निकालने पर उसमें चांदी के 509 सिक्के मिले। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में कौतूहल बढ़ गया। महंत स्वामी भानु प्रताप ने बताया कि सिक्के लेकर जाते समय बालपुर बाजार कुछ लोगों ने बताया कि वह एसटीएफ से हैं। वे लोग सिक्केे लेकर चले गए। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि जानकारी में आया है कि बालपुर बाजार के पास से कथित तौर पर कुछ लोगों ने महंत से सिक्के ले लिए और उन्हें कोतवाली लाने के बहाने बड़गांव पुलिस चौकी के पास छोड़कर चले गए। सीसीटीवी फुटेज व अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।