फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   50,000 devotees will participate in the Akshaya Navami Parikrama.

Gonda News: अक्षय नवमी की परिक्रमा में शामिल होंगे 50 हजार श्रद्धालु

Wed, 29 Oct 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 29 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
50,000 devotees will participate in the Akshaya Navami Parikrama.
खरगूपुर। कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी को शांति मनोरम झालीधाम आश्रम में होने वाली वार्षिक परिक्रमा की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बृहस्पतिवार को यहां करीब 50 हजार श्रद्धालु पांच किलोमीटर लंबी परिक्रमा करेंगे। आयोजन को लेकर प्रशासन और आश्रम प्रबंधन ने सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन


कस्बे से करीब तीन किलोमीटर पश्चिम स्थित यह आश्रम बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती सहित आसपास के जिलों में आस्था का प्रमुख केंद्र है। हर वर्ष अक्षय नवमी पर यहां विशाल मेला और परिक्रमा कार्यक्रम आयोजित होता है। महंत स्वामी नरसिंह दास महाराज ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्षों से अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन

मान्यता है कि महाभारत काल में अज्ञातवास के दौरान पांडव अपनी माता कुंती के साथ इसी क्षेत्र में रुके थे। बहराइच जिले के मुंडेरवा सरहदी निवासी स्वामी राम मिलन दास महाराज ने यहां वर्षों तक तपस्या की और 21 वर्ष तक जीवित समाधि में रहकर ईश्वर साधना की। उनके निधन के बाद आश्रम में उनकी समाधि का निर्माण किया गया, जहां प्रतिदिन पूजा-अर्चना होती है। यहां भगवान श्रीराम, माता सीता, स्वामी राम मिलन दास, भोलेनाथ और शबरी की मूर्तियां स्थापित हैं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र हैं। आश्रम में एक ऐसी कामधेनु गाय भी है जो बिना प्रजनन के अपने संपूर्ण जीवन प्रतिदिन दूध देती है। उसी दूध से भगवान का भोग लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिक्रमा कार्यक्रम के मुख्य सेवादार भाजपा के जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी ने बताया कि परिक्रमा मार्ग की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की सुविधा पूरी कर ली गई है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिए मुख्य द्वार, मंदिर परिसर और परिक्रमा स्थल पर महिला-पुरुष आरक्षियों के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed