{"_id":"68d040742d38f08bd008bae8","slug":"50-roadways-buses-will-run-for-devipatan-fair-gonda-news-c-100-1-slko1026-144271-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: देवीपाटन मेले के लिए चलेंगी 50 रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: देवीपाटन मेले के लिए चलेंगी 50 रोडवेज बसें
Sun, 21 Sep 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। रोडवेज प्रबंधन ने नवरात्र में देवीपाटन मेले के लिए 50 बसें लगाई हैं। सोमवार सुबह से बसों का संचालन शुरू होगा। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
शारदीय नवरात्र में बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित देवीपाटन शक्तिपीठ में गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती के साथ ही सीतापुर, बाराबंकी, लखीमपुर, अयोध्या, सिद्धार्थनगर व नेपाल से करीब एक लाख श्रद्धालु मां पाटेश्वरी के दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालु ट्रेन, रोडवेज बसों, निजी बसों व निजी साधन से यहां आते हैं। नवरात्र में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को लेकर रोडवेज प्रबंधन ने देवीपाटन मेले के लिए 50 बसें चलाने का निर्णय लिया है। गोंडा व बहराइच से 15-15, बलरामपुर व रुपईडीहा से 10-10 बसें संचालित होंगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि देवीपाटन शक्तिपीठ जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए 50 बसें लगाई गई हैं। सोमवार सुबह से श्रद्धालुओं के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
रोडवेज प्रबंधन ने देवीपाटन में अस्थाई कंट्रोल रूम बनाया है। इसमें चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। श्रद्धालु कंट्रोल रूम के नंबर पर कॉल कर बसों की जानकारी ले सकते हैं।
2,098 स्थानों पर स्थापित होंगी दुर्गा प्रतिमाएं
एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि शारदीय नवरात्र में सोमवार से जिले के 2,098 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली गई है। प्रतिमा स्थापना स्थलों पर एक-एक कॉन्स्टेबल व एक-एक होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्र के पूजा पंडालों का भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं।
तुलसीपुर के लिए आज से चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
रेलवे प्रशासन ने शारदीय नवरात्र में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेन का संचालन करने की तैयारी की है। गोंडा-तुलसीपुर अनारक्षित पूजा विशेष ट्रेन का संचालन गोंडा से 22 सितंबर से छह अक्तूबर तक तथा तुलसीपुर से 23 सितंबर से सात अक्तूबर तक प्रतिदिन 15 फेरों के लिए किया जाएगा। गोंडा-तुलसीपुर अनारक्षित पूजा विशेष ट्रेन गोंडा से प्रतिदिन 21:50 बजे प्रस्थान कर सुभागपुर से 22:12 बजे, इटियाथोक से 22:34 बजे, भवानीपुर कलां से 22:43 बजे, बलरामपुर से 22:55 बजे, झारखंडी से 23:03 बजे, गैंजहवां से 23:19 बजे, कौवापुर से 23:36 बजे तथा लक्ष्मणपुर हाल्ट से 23:43 बजे छूटकर 00:15 बजे तुलसीपुर पहुंचेगी। वापसी में यही ट्रेन 23 सितंबर से 07 अक्तूबर तक प्रतिदिन तुलसीपुर से 03:10 बजे प्रस्थान कर लक्ष्मणपुर हाल्ट से 03:20 बजे, कौवापुर से 03:30 बजे, गैंजहवां से 03:41 बजे, झारखंडी से 03:50 बजे, बलरामपुर से 03:58 बजे, भवानीपुरकलां से 04:08 बजे, इटियाथोक से 04:21 बजे तथा सुभागपुर से 04:40 बजे छूटकर 05:00 बजे गोंडा पहुंचेगी।