फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   48 bota wood held in the courtyard of the former legislator

पूर्व विधायक के अहाते से पकड़ी 48 बोटा लकड़ी

Tue, 06 Dec 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Tue, 06 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
48 bota wood held in the courtyard of the former legislator
पूर्व विधायक के अहाते से बरामद लकड़ी - फोटो : अमर उजाला
छापेमारी अभियान के दौरान मंगलवार को डीएफओ की टीम ने पूर्व विधायक के अहाते में रखी 48 बोटा अवैध लकड़ी सहित दो स्थानों से कुल 57 बोटा बेशकीमती शीशम व सागौन की लकड़ी बरामद की है। पकड़ी लकड़ी जब्त कर ली गई है। वन विभाग की टीम ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डीएफओ करन सिंह गौतम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पूर्व भाजपा विधायक कमलेश सिंह के भगवानपुर गांव के अहाते से 28 बोटा शीशम व 20 बोटा सागौन की लकड़ी पकड़ी गई है। लकड़ी को जब्त कर तुलसीपुर वन रेंज में रखा गया है।
विज्ञापन


छापेमारी अभियान के दौरान तुलसीपुर नगर में जरवा रोड पर स्थित एक खंडहर के मकान में छिपाई गई 9 बोटा शीशम की लकड़ी जब्त की गई है। लकड़ी को जनकपुर स्थित नंदमहरा जंगल में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ ने बताया कि पूर्व विधायक के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। उधर, पूर्व विधायक कमलेश सिंह का कहना है कि लकड़ी का परमिट है। फोन से हमें सूचना दी गई है। मैंने परमिट दिखाने के लिए समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed