{"_id":"6075d1308ebc3e246510da4c","slug":"4786-vehicles-acquired-3300-commissioned-gonda-news-lko5740589130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: 4786 वाहन अधिग्रहीत, 3300 का कराया तामीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: 4786 वाहन अधिग्रहीत, 3300 का कराया तामीला
विज्ञापन
गोंडा। पंचायत चुनाव को लेकर संभागीय परिवहन विभाग ने जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर छोटे-बड़े मिलाकर 4786 वाहनों का अधिग्रहण कर लिया है। सभी वाहन मालिकों को संबंधित थानों की पुलिस की मदद से नोटिस भेजी गई है। 4786 वाहनों में से 3300 वाहनों के मालिकों को अधिग्रहण का तामीला भी करा दिया गया है।
वाहनों मालिकों को 15 अप्रैल की शाम 4 बजे तक चिन्हित किए गए शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज मैदान में संभागीय परिवहन विभाग के नामित अधिकारी को रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं। समय पर अधिगृहीत वाहनों के न पहुंचने पर वाहन मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
पंचायत चुनाव में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल पुलिस अधिकारी, सेक्टर पुलिस अधिकारी समेत पुलिस की मोबाइल टीमों के लिए हल्के वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। जबकि पोलिंग पार्टियों को मतदान केन्द्र तक जाने के लिए भारी वाहनों ट्रक व बसों को अधिग्रहण किया गया है।
विज्ञापन
इनमें 1484 ट्रक एवम मिनी ट्रक,668 बस और मिनी बस, 268 जीप और टैक्सी, 2183 बोलेरो व 183 स्कूल बसें शामिल हैं। अधिग्रहीत किए गए वाहनों में 194 ट्रक और मिनी ट्रक, 685 बस और मिनी बस, 30 जीप टैक्सी व 446 बोलेरो समेत 3300 वाहनों के मालिकों को संबंधित थानों की पुलिस के माध्यम से नोटिस भेजकर तामीला करा दिया गया है।
जबकि शेष वाहनों का तामीला अभी कराया जाना है। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अजय यादव ने बताया कि अधिग्रहीत किए गए वाहनों का तामीला कराया जा रहा है। हल्के वाहनों को 15 अप्रैल की शाम चार बजे तक व भारी वाहनों को 16 अप्रैल की शाम चार बजे तक शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज मैदान पर पहुंचकर रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन ने बताया कि समय पर वाहन नहीं पहुंचे तो वाहन मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।