{"_id":"9e52d602afcb40e6f595690e1cf3e16b","slug":"467-children-gave-the-ttul-maheshwari-scholarship-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"467 बच्चों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
467 बच्चों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा दो केंद्रों पर हुई। इसमें 467 बच्चों ने परीक्षा दी। इसमें गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती के सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया। सुबह 10 बजे से शुरू हुई परीक्षा के दौरान बच्चों में पहली बार दे रहे प्रतियोगी परीक्षा को लेकर विशेष उत्साह दिखा।
परीक्षा केंद्र के बाहर सुबह सात बजे से ही सैकड़ों विद्यार्थी जमा हो गए। परीक्षा के संचालन में दोनों विद्यालयों के परिवार का बड़ा सहयोग रहा। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस परीक्षा में उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को आगे बढ़ाने तथा उनकी उच्च स्तर की पढ़ाई में किसी प्रकार की रुकावट न आए, इस उद्देश्य से आयोजित इस परीक्षा के लिए बच्चों में खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन
नगर स्थित रोजवुड इंटर कॉलेज में करीब 400 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इसमें 198 बच्चों ने परीक्षा दी। इसमें गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती के कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थी शामिल हुए।
इस परीक्षा को संपन्न कराने के लिए प्रधानाचार्य सोनिया कंचन व प्रबंधक अमित पांडेय के निर्देशन में सुबह आठ बजे ही पूरा स्टाफ आ गया था।
शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी, रश्मि सिंह, अर्चना लाल, रीना सिंह, दीपिका, सरिता, लता श्रीवास्तव, बीना श्रीवास्तव, अरविंद तिवारी, संतोष श्रीवास्तव, राजू, दिग्विजय, रामदीन आदि ने परीक्षा संपन्न कराने में पूरा सहयोग दिया। रश्मि सिंह ने बताया कि परीक्षा 12 कक्षों में करायी गई। बच्चों को जहां भी भ्रम था, उसे समझाया गया।
बहराइच रोड स्थित सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर सुबह सात बजे ही बच्चे पहुंच गए थे। सुबह आठ बजे से यहां प्रधानाचार्य एसपी पाठक, परीक्षा प्रभारी एमएन शुक्ल, बड़े बाबू मिश्राजी सहित अन्य स्टाफ लगा रहा। परीक्षा शुरू होने से पूर्व यहां बोर्ड पर रोल नंबर चस्पा कर दिए गए थे।
दयानंद शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज मंगुरा बाजार के शिक्षक भोलानाथ मिश्र, संतोष पांडेय, विशाल पांडेय, सुनील कुमार, नरेंद्र बहादुर, राघवेंद्र प्रसाद तिवारी, अश्विनी गुप्त तथा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के शिक्षक रमेश मिश्र, अजय कुुमार उपाध्याय, प्रदीप मिश्र, यमुना प्रसाद, राजीव बनर्जी, दुर्गेश गुप्त ने परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में भूमिका निभाई।
इस परीक्षा केंद्र पर कक्षा नौ व दस के 326 विद्यार्थी व कक्षा 11 व 12 के 128 बच्चे अंकित थे। यहां परीक्षा 10.30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे संपन्न हो गई। यहां 454 बच्चे पंजीकृत थे, इसमें से 269 बच्चों ने परीक्षा दी।
परीक्षा के उपरांत विद्यालय की ओर से बंटवाए गए एसआरएम के पंपलेट बच्चों ने खूब पढ़े और लहराया। इसके बाद बच्चेे प्रश्नपत्र को लेकर एक दूसरे से चर्चा करते रहे। पहली बार परीक्षा में शामिल बच्चे उत्साहित दिखे। बच्चों ने कहा कि अब रिजल्ट आने का इंतजार है।