फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   464 vehicle owners fell ill after asking for a vehicle

गाड़ी मांगी तो बीमार हो गए 464 वाहन मालिक

Mon, 14 Feb 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
464 vehicle owners fell ill after asking for a vehicle
गोंडा। विधानसभा चुनाव में संभागीय परिवहन विभाग ने 50254 वाहनों का अधिग्रहण किया है। अधिग्रहीत किए गए वाहनों के मालिकों को विभाग ने पुलिस के माध्यम से नोटिस का तामीला कराने को भेजा। नोटिस मिलते ही 464 वाहन मालिक बीमार हो गए। वहीं, संभागीय परिवहन विभाग ने नोटिस न लेने पर 600 वाहन मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की है।
विज्ञापन

वाहन मालिकों के घर जब पुलिस अधिग्रहण का नोटिस लेकर पहुंची तो 600 वाहन मालिकों ने नोटिस ही लेने से इंकार कर दिया। इससे चुनाव में हल्के वाहनों को लेकर समस्या हो गई है। बीमार वाहन मालिकों की बीमारी की हकीकत जानने के लिए एआरटीओ ने जांच शुरू कर दी है। जांच में सही में बीमार मिले वाहन मालिकों को मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सहूलियत मिल सकती है।
विज्ञापन

मगर जिन्होंने वाहन देने से बचने के लिए फर्जी मेडिकल रिपोर्ट दी है, उन्हें हर हाल में वाहन देना पड़ेगा। नोटिस लेने से इनकार करने वाले 600 वाहन मालिकों के खिलाफ संभागीय परिवहन विभाग ने एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना खरगूपुर क्षेत्र के हरचंदपुर गांव के रहने वाले फौजदार तिवारी ने विधानसभा चुनाव में अधिग्रहीत किए गए अपने बोलेरो वाहन को चुनाव प्रक्रिया से हटाने के लिए एआरटीओ को प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र के जरिए कहा है कि उनकी पत्नी 01 मार्च 2019 से बीमार चल रही हैं। उन्होंने लखनऊ के चंद्रा हॉस्पिटल के चिकित्सक का प्रिस्क्रिप्शन का भी हवाला दिया है।
कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के कमालपुर गुरवलिया गांव के रहने वाले मुतालित की बोलेेरो गाड़ी का चुनाव के लिए अधिग्रहण किया गया है। मुतालित ने एआरटीओ को प्रार्थना पत्र देकर वाहन को चुनाव प्रक्रिया से मुक्त करने की फरियाद की है। प्रार्थना पत्र के जरिए कहा है कि परिवार के लोग बीमार हैं। इसी बोलेरो से उन्हें इलाज के लिए ले जाया जाता है।
थाना इटियाथोक क्षेत्र के परसिया बहोरीपुर नौशहरा के रहने वाले मो. सिद्दीक ने विधानसभा चुनाव में अधिग्रहीत ओमिनी गाड़ी को चुनाव प्रक्रिया से मुक्त करने का एआरटीओ को प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र के जरिए कहा है कि वह मऊ जनपद में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। ऑनलाइन क्लास चल रहे हैं और बीमार भी हैं। इसलिए उनके वाहन को चुनाव प्रक्रिया से मुक्त रखा जाए।
विधानसभा चुनाव में अधिग्रहीत वाहनों को मुक्त करने के लिए जिलाध्यक्ष भाजपा अमर किशोर कश्यप ने एआरटीओ को अलग-अलग पांच पत्र भेजे हैं। जिसमें रमाकांत निवासी सोनापार इटियाथोक की स्कार्पियो, अखिलेश पांडेय निवासी पंतनगर फोरविसगंज की स्कार्पियो, ओमप्रकाश निवासी केवलपुर बड़गांव कोतवाली देहात की स्कार्पियो, पुष्कर मिश्रा निवासी जिगना बाजार मनकापुर की इनोवा शामिल है।
इसके अलावा संतोष कुमार निवासी बनघुसरा कोतवाली देहात की स्कार्पियो, राम नरेश सिंह निवासी सिधौटी थाना उमरी बेगमगंज की बोलेरो व राहुल राज शर्मा निवासी सतई पुरवा सेमरा दम्मन की टीयूवी गाड़ी को चुनाव प्रक्रिया से मुक्त करने की सिफारिश की है। जिलाध्यक्ष भाजपा ने एआरटीओ को भेजे पत्र में कहा है कि अधिग्रहीत इन वाहनों से पार्टी के पदाधिकारी पार्टी का कार्य कर रहे हैं। इन वाहनों के अधिग्रहण से पार्टी पदाधिकारियों का कार्य प्रभावित होगा।
उधर भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने बताया कि उन्होंने एआरटीओ को वाहनों को मुक्त करने का पत्र भेजा है। अधिग्रहीत वाहनों से पार्टी के पदाधिकारी पार्टी का कार्य कर रहे हैं जो अधिग्रहण से प्रभावित होगा।
विधानसभा चुनाव में अधिग्रहीत किए गए वाहनों के ज्यादातर मालिक चालक न होने का बहाना कर रहे हैं। लोकतंत्र के महापर्व में वाहनों की भागीदारी को लेकर दायरे में आए वाहन मालिक प्रार्थना पत्र लेकर आरटीओ कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। इनमें तकरीबन ढाई सौ से अधिक लोग ऐसे हैं जो परिवहन अफसरों को बता रहे हैं कि उनके पास चालक ही नहीं हैं। इसलिए वह वाहन नहीं दे सकते हैं।
एसआरटीओ प्रशासन/प्रवर्तन बबिता वर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर 50254 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। इनमें बस व मिनी बसों समेत हल्के वाहनों को शामिल किया गया है। हल्के वाहनों को चुनाव प्रक्रिया से बाहर करने के लिए वाहन मालिकों ने बीमारी का हवाला दिया है।

464 वाहन मालिकों ने बीमारी का हवाला दिया है जबकि 600 वाहन मालिकों ने नोटिस ही लेने से इंकार कर दिया। चुनाव में किसी तरह का बहाना नहीं चलेगा। जो वाहन मालिक समय पर वाहन नहीं देेंगे, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed