फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   44 thousand sack urea found, sent to shops

44 हजार बोरी यूरिया मिली, दुकानों पर भेजी गई

Sat, 29 Aug 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
44 thousand sack urea found, sent to shops
गोंडा। जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने बताया है कि जिले में इस समय यूरिया की पर्याप्त मात्रा है। इसके साथ-साथ बराबर यूरिया की आवक बनी हुई है। शनिवार को दो हजार मीट्रिक टन लगभग 44 हजार बोरी जनपद को यूरिया प्राप्त हुई है। इसके अलावा शुक्रवार को 600 मीट्रिक टन लगभग 13 हजार बोरी यूरिया जिले को प्राप्त हुई है जिसे जनपद की प्राइवेट सेक्टर की समस्त दुकानों पर भेज दिया गया है। उन्होंने किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि अपने आसपास के बाजार में जो भी फुटकर उर्वरक विक्रेता की दुकान है, वहां से उचित रेट में यूरिया प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ-साथ किसानों को सलाह दी जाती है कि अत्यधिक यूरिया का क्रय ना करें। अपने आवश्यकतानुसार ही यूरिया का क्रय करें। उन्होंने बताया कि यूरिया उर्वरक अभी जनपद में बफर गोदाम में भी रखी है तथा जिले में यूरिया की कमी नहीं होने दी जाएगी। शासन स्तर से भी बराबर यूरिया की रैक आ रही है। इसलिए अनावश्यक यूरिया की डंपिंग या भंडारण ना करें।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के समस्त सहकारी एवं प्राइवेट उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि यूरिया उर्वरक को किसानों में उचित दाम पर वितरण करें। जिन दुकानदार अथवा साधन सहकारी समिति द्वारा अधिक रेट पर या कालाबाजारी करने की शिकायत प्राप्त होगी, उसके खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत कठोर की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ-साथ समस्त फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि सभी लोग उर्वरकों का वितरण पीओएस मशीन से ही करेंगे तथा अपने अपने दुकान पर स्टॉक रजिस्टर एवं वितरण रजिस्टर में भी उसकी एंट्री करेंगे।
विज्ञापन

दुकान के सामने दुकान के नाम का बोर्ड तथा रेट सूची का होना आवश्यक है। इसके साथ-साथ कोविड-19(कोरोना) को देखते हुए समस्त दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि अपने दुकान पर सैनिटाइजर और साबुन तथा हाथ धुलने के लिए पानी आवश्यक रुख से रखेंगे, जिनके दुकान पर सैनिटाइजर अथवा साबुन नहीं पाया जाएगा उनके विरुद्ध राष्ट्रीय आपदा अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी खाद दुकानदारों को आदेशों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed